फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The rain increased the heartbeat of the people living near the Tangri river

Ambala News: बारिश ने बढ़ाई टांगरी नदी के पास रहने वाले लोगों की धड़कनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The rain increased the heartbeat of the people living near the Tangri river
छावनी के अंबाला-जगाधरी हाइवे से बारिश से गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : mathura
अंबाला सिटी। बारिश ने फिर टांगरी नदी के पास रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। रविवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई, जिससे लोग अपना सामान पहली मंजिल पर शिफ्ट करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

जिले में कई जगहों पर तेज बारिश रिकॉर्ड हुई तो कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। टांगरी में रविवार सुबह 4 हजार क्यूसेक जलस्तर चल रहा था। पहाड़ों में बारिश होने पर शाम 5.30 बजे करीब 9 हजार क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने एक सितंबर को बारिश को लेकर रेड अलर्ट और दो सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को सुबह से शाम तक 11.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 सितंबर तक बारिश होने के आसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ अब श्री गंगानगर, शिवपुरी, दमोह, कलिंगापट्टनम से दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब पर बने होने से अरब सागर से भी नमी वाली हवा मध्यप्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिससे 3 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed