फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The rain drowned the business of shopkeepers, waiting for customers

बारिश ने डुबोया दुकानदारों का कारोबार, ग्राहकों का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
The rain drowned the business of shopkeepers, waiting for customers
अंबाला सिटी। बीते पांच दिन हुई बारिश ने शहर कपड़ा मार्केट के कारोबार की कमर तोड़ दी। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में पहले ही कामकाज नहीं था। उधर, बारिश ने कामकाज पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। होलसेल कपड़ा मार्केट की गलियों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मार्केट से कांग्रेस भवन की ओर जाने वाले रोड पर जलभराव है। कुछ दुकानों के अंदर पानी घुसा हुआ था। इसी प्रकार शुकुलकुंड रोड पर भी बरसाती पानी से दुकानदार परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि पांच दिन हुई बारिश के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। वही दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को कुछ दुकानदार पंप आदि लगाकर दुकानों से पानी निकालते हुए दिखाई दिए। दुकानदारों ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने बरसाती पानी की निकासी के लिए इंतजाम नहीं किए। इस कारण स्थानीय दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहले ही ग्राहकों की कमी
काफी समय से मार्केट में ग्राहकों की भारी कमी चल रही थी। इसके बाद बारिश से कपड़ा मार्केट में पानी भर गया। इस कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। चारों ओर जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोशन कुमार, स्थानीय दुकानदार
बारिश से मिली राहत
बारिश के कारण मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही पर पूर्ण विराम लग चुका था। सोमवार को बारिश से राहत मिली। इस वजह से कुछ ग्राहक दुकानों पर पहुंचे हैं लेकिन ग्राहकों का रुझान पहले की भांति नहीं दिख रहा है।
-हरिओम, स्थानीय दुकानदार
लाखों का माल खराब
एक सप्ताह पहले करीब ढाई लाख का माल दुकान में डाला था। बारिश के कारण दुकान के अंदर पानी भर गया। इस कारण लाखों का माल खराब हो गया। सोमवार को दिनभर पंप लगाकर पानी बाहर निकाला गया।
-संदीप कुमार, स्थानीय दुकानदार
नवरात्र में राहत की उम्मीद
बारिश के कारण मार्केट में कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुका है। अब नवरात्र के चलते ग्राहकों की कुछ आवाजाही दोबारा से शुरू हुई है। नवरात्र में खरीदारी से दुकानदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
-राजकुमार, स्थानीय दुकानदार
पानी से गुजरे वाहन चालक
सोमवार को दिनभर पानी के बीच से वाहन चालक गुजरते रहे। दुकानों में पानी घुसा हुआ है। प्रशासन ने पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं किया। इससे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

-अभिषेक, स्थानीय दुकानदार
निगम प्रशासन की ओर से बरसाती पानी की निकासी करने के लिए टीमें गठित कर पंप आदि लगाए हुए हैं। बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति जरूर बनी थी। शहर के ज्यादातर क्षेत्रों से पानी की निकासी की जा चुकी है। कुछ जगह पर पानी भरा हुआ है। उसको भी निकालने की कोशिश की जा रही है।
-संजीव कुमार, एक्सईएन, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed