फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The rain brought smiles on the farmers' faces, the temperature also came down

Ambala News: बारिश से किसानों के खिले चेहरे, तापमान भी हुआ कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
The rain brought smiles on the farmers' faces, the temperature also came down
अंबाला। मानसूनी हवा ने हरियाणा में दस्तक दे दी है। इसके कारण शुक्रवार देर रात्रि व शनिवार अल सुबह बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकांश किसानों के चेहरे खिल गए। धान की अगेती बिजाई करने वाले किसानों की पानी की जरूरत को बारिश ने पूरा कर दिया। शहर के जनेतपुर गांव में किसानों का समूह धान बोता दिखा। वहीं लोगों को बढ़ते तापमान और उमस से राहत मिली है। वहीं कुछ निचले गांवों में खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। इन्हीं गांवा में छावनी का माजरी गांव
विज्ञापन

भी है। जहां सुबह बारिश से खेत जलमग्न हो गई। किसानों का कहना था कि उनके खेतों में इतना पानी है कि वह धान की फसल नहीं बो सकते हैं। रात्रि से लेकर सुबह तक 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रात्रि तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसूनी हवा की सक्रियता बढ़ने की संभावना से राज्य में 1 जुलाई तक ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed