फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The protest of electricity workers ended in two hours

Ambala News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन दो घंटे में तबदील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
The protest of electricity workers ended in two hours
अंबाला। साथी के तबादले से नाराज बिजली कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। अपने रोष को जाहिर करते हुए सोमवार को अंबाला सर्कल के 12 उपमंडल में प्रदर्शन किया गया जोकि सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे चला।
विज्ञापन

नारायण गढ़ में यह प्रदर्शन बारहवें दिन और अंबाला सिटी और कैंट में यह प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सर्किल सचिव राज कुमार सेहला सहित शहर यूनिट प्रधान सुदेश कुमार, सचिव रविंद्र कुमार, कैंट यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल व सचिव सोनू यादव ने अपने उपमंडल के कर्मचारियों सहित प्रदर्शन किया। कर्मचारियों में अपने विभाग के अधिकारियों के प्रति बहुत रोष है क्योंकि अगर उच्च अधिकारियों की ओर से दिए आदेशों की पालना करते हैं तो तो कर्मचारियों से निजी द्वेष भावना रखते हुए उनकी बदली करवा दी जाती है या उन्हें किसी झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

ये ट्रांसफर सिर्फ द्वेष भावना की वजह से हुई है और रविंद्र ने महकमे द्वारा दिए गए हर काम को ईमानदारी से किया है। यह राजनीतिक दबाव महकमे की ओर से दिए आदेशों को ईमानदारी से पालना करने का फल है। यूनियन सरकार और महकमे की इस नीति का कड़ा विरोध करती है। एचएसईबी वर्कर यूनियन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री अपील करते हुए कहा कि यह गलत कार्रवाई उनके हलके में हो रही है इसलिए तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए रविंद्र कुमार एलएम को इंसाफ दिलाने का काम करे और गलत बदली के आदेशों को रद्द करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed