फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The prisoner who came to the court tried to commit suicide by chewing pieces of glass

कोर्ट में आए बंदी ने कांच के टुकड़े चबाकर आत्महत्या की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The prisoner who came to the court tried to commit suicide by chewing pieces of glass
अंबाला सिटी। कोर्ट में पेशी पर लाए बंदी ने कांच के टुकड़े चबाकर आत्महत्या की कोशिश की। उसके मुंह से खून निकलने लगा तब घटना खुली। मुलाजिमों के कहने पर उसने टुकड़े बाहर थूक दिए लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ। उसे ट्रामा सेंटर में लाया गया। उपचार के दौरान उसके स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया। प्रिजन एस्कार्ट के इंचार्ज बलराम ने शिकायत में लिखा कि वीरवार की सुबह वह सेंट्रल जेल से दो गाड़ियों में 25 आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे। सभी को बख्शीखाने में बंद कर दिया था। उनके साथ 14 मुलाजिम ड्यूटी पर थे। करीब साढ़े 11 बजे एसपीओ रणजीत सिंह, बलराम दिल्ली के कृष्णा नगर वासी बंदी सोनू उर्फ सोहन लाल को लेकर कोर्ट नंबर 12 में गए थे। सोहन लाल को जैसे ही कोर्ट में पेश किया तो उसके मुंह से खून निकलने लगा। मुलाजिमों ने ध्यान से देखा तो वह कांच चबा रहा था। कहने पर उसने कांच के टुकड़े नीचे थूक दिए। कांच लगने से उसके मुंह से खून निकलना बंद नहीं हुआ तो उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। बलराम सिंह के अनुसार सोहन लाल ने खुद को मारने की नीयत से कांच खाया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार बंदी के खिलाफ धारा 309 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed