फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The prisoner escaped on the pretext of washing dishes

Ambala News: बर्तन धोने के बहाने भागा कैदी

Sun, 15 Jun 2025 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
The prisoner escaped on the pretext of washing dishes
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बाइक चोरी के आरोप में कैदी साबिर अली फरार हो गया। पुलिस 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं खोज पाई। पुलिस ने मामले की जानकारी को भी छिपाकर रखा। यहां तक कि सेंट्रल जेल प्रशासन को भी इसकी खबर नहीं थी।
विज्ञापन

कैदी की तलाश में पुलिस ने शनिवार को अस्पताल के सीसीटीवी को भी खंगाला मगर उससे भी कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि कैदी खाना खाने के बाद बर्तन धोने के बहाने गया था। मगर इसी दौरान हथकड़ी का हुक खोलकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपीओ के भरोसे छोड़ दिया था कैदी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कैदी की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बंदी वार्ड में एसपीओ को लगाया था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर उन्हें पता चला कि कैदी वार्ड से फरार हो गया है। इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से भी नहीं लगा सुराग
कैदी को खोजने के लिए पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, मगर कुछ खास दिखाई नहीं दिया। रोशनी नहीं होने के कारण कैमरों में भी तस्वीर साफ दिखाई नहीं दी है। इसी कारण कैदी का कुछ सुराग नहीं लग पा रहा है।
चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
कैदी साबिर अली बाइक पंचकूला में चोरी की वारदात को अंजाम देने के चलते पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। पंचकूला में जेल न होने के कारण उसे अंबाला की सेंट्रल जेल में भेजा गया था। बीती 10 जून को उसे उल्टी और छाती में दर्द के उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दो दिनों तक उपचार लेने के बाद कैदी तीसरे दिन अस्पताल से ही फरार हो गया।


कैदी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मगर वह हथकड़ी के ढीले हुक का फायदा उठाकर बर्तन धोने का बहाना लेकर अस्पताल से फरार हो गया। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
-रमेश कुमार, थाना प्रभारी बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed