फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The President tied a *rakhi* to children from the Air Defence Army Primary School.

Ambala News: वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल के बच्चों को राष्ट्रपति ने बांधी राखी

Sun, 30 Aug 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 30 Aug 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
The President tied a *rakhi* to children from the Air Defence Army Primary School.
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सफेद यूनिफॉर्म में खड़े वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल के ब
अंबाला। राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व बेहद सादगी और उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल (वीआरएपीएस) अंबाला के चार चुनिंदा छात्रों, प्रिंसिपल और समन्वयक के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने और रक्षाबंधन मनाने का गौरव प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्नेहपूर्वक राखी बांधी और उनसे आत्मीय संवाद किया। बातचीत के दौरान जब राष्ट्रपति ने बच्चों से उनके भविष्य के सपनों और लक्ष्यों के बारे में पूछा, तो छात्रों ने गर्व से थल सेना और वायु सेना में अधिकारी बनकर भारत मां की रक्षा करने की इच्छा जताई। राष्ट्रपति ने बच्चों के इस अदम्य जज्बे और देशभक्ति की भावना की दिल खोलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सेवा का यह संकल्प अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय है। मुलाकात को और अधिक यादगार बनाते हुए छात्रों ने स्कूल में अपने हाथों से तैयार की गई पर्यावरण-अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) राखियां और आकर्षक पोस्टर राष्ट्रपति को भेंट किए, जिन्हें देखकर उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन से लौटे प्रतिनिधिमंडल ने इस मुलाकात को अविस्मरणीय और प्रेरणादायक अनुभव बताया। विद्यालय की प्रिंसिपल किरण दीप्ति जेटली ने कहा कि यह पल पूरे वीआरएपीएस परिवार के लिए अत्यंत गर्व और ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। बच्चों का यह अनुभव उनके जीवन में सदैव सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। उनके साथ समन्वयक किरण उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed