{"_id":"6a6c811b3d8eb2d60bf9f94557f0d69d","slug":"the-post-office-gave-facilities-as-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों को टक्कर देने की तैयारी में डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों को टक्कर देने की तैयारी में डाक विभाग
अमर उजाला,अंबाला
Updated Thu, 22 May 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। बैंकों को टक्कर देने के लिए अब डाक विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। कोर बैंकिंग के तहत डाक विभाग जल्द ही ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाओं से लैस करने जा रहा है।
खास बात यह है कि डाक विभाग अब मार्केट में बैंकिंग प्रणाली की तरह कामकाज कर अपनी पहचान बनाएगा। इसके प्रथम चरण के तहत डाक विभाग के तहत जीपीओ अंबाला के लिए एक एटीएम मंजूर हो चुका है, इसे जल्द ही इंस्टाल कर दिया जाएगा। बचत खाताधारकों को एटीएम कार्ड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
प्रथम चरण में सिर्फ डाक विभाग के एटीएम से ही कैश निकलवाया जा सकेगा, बाद में बैंकों से टाइअप होने के बाद उपभोक्ता राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम से भी कैश निकलवा सकेंगे। प्रोजेक्ट एरो के तहत यह सारा कायाकल्प किया जा रहा है। विभाग के अनुसार डाक विभाग बैंकों को कड़ी टक्कर देने वाला है, जिसका फायदा डाक विभाग के उपभोक्ताओं को भी होगा।
विज्ञापन
बैंकों पर पड़ सकता है असर
डाक विभाग द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में आने के बाद राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों पर असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ हद तक तो इन बैंकों पर असर पड़ेगा और बैंकों के ग्राहक भी शिफ्ट होंगे। इसके लिए डाक विभाग को अपनी कार्यकुशलता बनाए रखनी होगी ताकि ग्राहकों को परेशानी न हो।
ऑन इन वन होंगे डाक विभाग के काउंटर
डाक विभाग अपने कार्यालयों में ऑल इन वन काउंटर भी बनाने जा रहा है। यह सुविधा धीरे-धीरे हर डाकघर में मिलेगी। इस सुविधा के तहत डाक विभाग के काउंटरों पर हर कार्य होगा। उपभोक्ताओं के कैश जमा करवाने, कैश निकलवाने, पत्र की रजिस्टरी करवाने, स्पीड पोस्ट करवाने आदि कार्य एक ही काउंटर पर होंगे।