फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The police released five farmers at midnight

Ambala News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अंबाला में बनीं अन्नपूर्णा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The police released five farmers at midnight
अंबाला शहर ​स्थित खंड विकास एवं पंचायती अ​धिकारी कार्यालय परिसर में कैंटीन चला रही हिम्मत ग्रुप
अंबाला। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला में महिला स्वयं सहायता समूह की 20 महिलाएं सात कैंटीन चला रही हैं। इसमें मुलाना की नई अनाज मंडी में किसान मजदूर अटल कैंटीन, बराड़ा के बीडीपीओ कार्यालय, होली की आईटीआई, अंबाला सिटी बीडीपीओ कार्यालय, शहर की महिला आइटीआई, अंबाला सिटी प्रेम नगर बीडीपीओ कार्यालय और सिटी की नई अनाज मंडी की कैंटीन शामिल है।
विज्ञापन

यह सभी महिलाएं आजीविका समूह और मजबूर अटल कैंटीन चला रही हैं। इन कैंटीन के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगाें को घर जैसा स्वादिष्ट खाना खिला रही हैं। इसके साथ ही लोगों को इन कैंटीनों में किफायती दरों पर दाल, सब्जी, चावल, रोटी, राजमा, सूखी सब्जी, छोले और रायता परोसा जाता है।
विज्ञापन

हिम्मत ग्रुप तीन साल से चला रहा आजीविका रसोई
अंबाला शहर स्थित खंड विकास और पंचायती अधिकारी कार्यालय परिसर में हिम्मत ग्रुप की सीमा और गुरजीत कौर लोगों को घर जैसा स्वादिष्ट खाना बनाकर खिला रही हैं। सीमा ने बताया कि वह पहले कपड़े सिलने का काम करती थीं। कई बार लोग उधार कर जाते थे। घर चलाने में काफी दिक्कत होती थी। मगर कैंटीन पर नकद काम होता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरी है। उनकी आजीविका रसोई में सोमवार से शुक्रवार रोजाना अलग अलग सब्जी बनाई जाती है। उनकी 60 रुपये की थाली को लोग दूर दूर से खाने आते हैं। इस काम के बलबूते पर वह अपने परिवार को पाल रही हैं। इसी प्रकार अंबाला सिटी के प्रेम नगर स्थित बीडीपीओ कार्यालय में आदित्य ग्रुप की तिल को और पूजा पिछले तीन साल से कैंटीन चला रही हैं। इस कैंटीन में 40 से 50 रुपये में थाली उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल से कर रहीं काम
अंबाला शहर की नई अनाज मंडी में पिछले छह साल से नमन ग्रुप की रेखा, पूनम अपनी छह सदस्यों के साथ मिलकर मजबूर अटल कैंटीन चला रही हैं। वह किसानों और मजदूरों को खाना खिला रहीं है। अंबाला सिटी स्थित महिला आईटीआई में पिछले चार महीने से गुरु रविदास महिला समूह से मंजीत कौर और मीना रानी कैंटीन चला रही हैं। इस कार्य को राज्य आजीविका मिशन के माध्यम से सीखा इसके बाद महिलाओं को साथ लेकर रोजगार शुरू किया।


महिलाओं ने लिया है होटल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण
मुलाना की नई अनाज मंडी परिसर में किसान मजदूर अटल कैंटीन में सहेली समूह से सोनिया, तुलसी समूह से सुमन, रवि समूह से गुरमीत कौर और सीरत ग्रुप से सरबजीत पिछले एक साल से लोगों को 10 रुपये में खाना खिला रही हैं। इसी प्रकार बराड़ा स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पिछले नौ महीने से सुनिता रानी कैंटीन चला रही है। इसके लिए सुनीता को भंभोली से राज्य होटल प्रबंधन संस्थान की ट्रेनिंग दिलवाई गई। इसके बाद से सुनीता ने कैंटीन में खाना बना रही हैं। वहीं होली स्थित आईटीआई परिसर में गुरु रविदास महिला समूह से रीना रानी पिछले छह महीने से कैंटीन चला रही है। यहां पर रीना चाय, कोल्डड्रिंक और खाना खिला रही है।

अंबाला शहर स्थित खंड विकास एवं पंचायती अधिकारी कार्यालय परिसर में कैंटीन चला रही हिम्मत ग्रुप

अंबाला शहर स्थित खंड विकास एवं पंचायती अधिकारी कार्यालय परिसर में कैंटीन चला रही हिम्मत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed