फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   the police investigation was tainted and full of manipulation

Ambala News: कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच दागी और हेरफेर से भरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
the police investigation was tainted and full of manipulation
- नशीले इंजेक्शन फेंकने का आरोपी बरी
विज्ञापन





माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला। नशीले इंजेक्शन रखने के आरोपी अमित शर्मा को एनडीपीएस की विशेष अदालत ने बरी कर दिया। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार बंसल की अदालत ने सुनाया। आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया है। इस फैसले में अदालत ने पुलिस की जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए।
अदालत ने पाया कि पुलिस की कहानी में कई तकनीकी और कानूनी झोल थे। न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में पूरी तरह विफल रहा कि इंजेक्शन अमित शर्मा के ही थे। साक्ष्यों की कड़ी टूटी हुई पाई गई और पुलिस की जांच को दागी और हेरफेर से भरी करार देते हुए कोर्ट ने आरोपी को सभी आरोपों से बरी कर दिया
विज्ञापन




जांच में पुलिस ने छोड़ दीं कमियां

बरामद इंजेक्शनों पर एमएल नाम की मुहर लगाई गई थी जबकि जांच अधिकारी एसआई राजपाल थे। कोर्ट ने माना कि यह मोहर दूसरे जांच अधिकारी एएसआई मोहन लाल के नाम से मेल खाती है जिससे बरामदगी की सत्यता संदिग्ध हो गई। रिकवरी मेमो पर एफआईआर नंबर पहले से छपा था। पुलिस ने जांच के दौरान किसी भी स्थानीय या स्वतंत्र गवाह को शामिल नहीं किया जबकि घटना रिहायशी इलाके के पास की थी। एनडीपीएस एक्ट के नियमों के अनुसार, सैंपलिंग सही तरीके से नहीं की गई। बरामद इंजेक्शनों के बैच नंबर का भी कहीं जिक्र नहीं था। 16 नवंबर 2018 को गश्त के दौरान दुर्गा नगर के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। आरोप था कि उसने अपने पास मौजूद एक सफेद पाॅलिथीन सड़क किनारे फेंक दी जिसमें से रेक्सोजेसिक और एविल के 13 इंजेक्शन बरामद हुए थे। पुलिस ने आरोपी अमित शर्मा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed