फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The person who hit the Activa rider has been named

Ambala News: एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मारने वाला नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
The person who hit the Activa rider has been named
अंबाला सिटी। सुल्तानपुर की ट्रैफिक लाइटों पर एक्टिवा सवार युवक को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक हिमाचल निवासी सोहन लाल पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई घायल के पिता राम केवल सिंह की शिकायत पर की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह सिटी के डीएवी कॉलेज में माली है। 17 मार्च को वह अपने बच्चों के साथ जड़ोत गांव में काम से जा रहा था। वह बाइक पर था और दूसरा बेटा उमाकांत एक्टिवा पर था। जैसे ही वह सुल्तानपुर की ट्रैफिक लाइटों पर पहुंचे तो ट्रक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटा उमाकांत सिर व टांगों में चोट लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिटी नागरिक अस्पताल से बेटे को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। हालांकि बाद में वह बेटे को लेकर मुलाना एमएमयू अस्पताल में ले आए, जहां वह उपचाराधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed