फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The person who beat up and bit the nose was sent to jail

Ambala News: मारपीट कर नाक चबाने वाले को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
The person who beat up and bit the nose was sent to jail
अंबाला सिटी। बलदेव नगर में दिवाली पर मिठाई बांटने वाले व्यक्ति धीरज से मारपीट कर दांत से नाक चबाने वाले को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बलदेव नगर निवासी मिलाप उर्फ लक्की के रूप में हुई है। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता सिटी की सूर्या कॉलोनी निवासी धीरज कुमार ने बताया था कि 1 नवंबर को वह दिवाली पर दोस्तों को मिठाइयां बांट रहा था। रास्ते में झगड़ाकर रहे दो युवकों को समझाना चाहा कि लड़ाई नहीं करते। इतने में आरोपी मिलाप उर्फ लक्की ने मारपीट शुरू कर दी थी। अचानक नाक अपने दांत से चबाकर अलग कर दी थी। संवाद
विज्ञापन

चोरी के दो आरोपियों को भेजा जेल


अंबाला सिटी। आत्मानंद जैन स्कूल में चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़े आरोपियों की पहचान रेलवे रोड निवासी मुनीष कुमार उर्फ सोनू व अशोक विहार निवासी अमित कुमार उर्फ आशू के रूप में हुई है। सामान की बरामदगी करने के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शिकायतकर्ता आत्मानंद जैन स्कूल के प्राचार्य नीरज ने 2 नवंबर को थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 31 अक्तूबर को चोरी हो गई थी। हालांकि सीसीटीवी के आधार पर प्रिंसिपल ने दोनों चोरों को काबू कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट से जुड़े तीन समाचार...



देसी कट्टा सहित काबू, कोर्ट में पेश



अंबाला सिटी। सेक्टर-10 स्टेडियम के पास से सीआईए-1 की टीम ने छावनी के शालीमार बाग निवासी काला को देसी कट्टे सहित काबू कर लिया। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-1 प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी हथियार की तस्करी का कार्य करता है। जो किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed