{"_id":"6a2c835ac59ca6165400f804","slug":"the-nipun-haryana-parents-app-will-shape-the-future-of-young-children-ambala-news-c-36-1-amb1001-164692-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप से संवरेगा नौनिहालों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप से संवरेगा नौनिहालों का भविष्य
Sat, 13 Jun 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाया जाएगा। इसके तहत अभिभावक निपुण हरियाणा पेरेंट्स एप के जरिए घर बैठे अपने बच्चों की पढ़ाई पर नजर रख सकेंगे। यह डिजिटल पहल कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभ्रवाल ने बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है। इस एप के माध्यम से अभिभावक बच्चों की उपस्थिति, प्रगति रिपोर्ट और मॉक असेसमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही, शिक्षकों से सीधा संवाद भी संभव होगा। जिला एफएलएन समन्वयक विजेन्द्र रेढू ने बताया कि एप में उपलब्ध सामग्री को बच्चों की उम्र और सीखने के स्तर के अनुसार तैयार किया गया है। खेल-खेल में सीखने की पद्धति बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना करने में दक्ष बनाएगी। अंबाला-1, अंबाला-2, बराड़ा, नारायणगढ़, साहा और शहजादपुर समेत जिले के सभी ब्लॉकों में शिक्षकों और मेंटर्स के माध्यम से अभिभावकों को एप डाउनलोड करने और उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर इसकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि हर बच्चा इस तकनीक का लाभ उठा सके। यह डिजिटल कड़ी बच्चों के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देगी। संवाद