फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The molester father is in jail, now the aunt is making pressure to get him out of jail

अंबाला : छेड़छाड़ करने वाला पिता जेल में, अब बुआ मारपीट कर नाबालिग पर बना रही छुड़वाने का दबाव

Sat, 16 Oct 2021 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Oct 2021 06:41 AM IST
सार

ये जानकारी छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर मिली 15 वर्षीय नाबालिग ने दी।

विज्ञापन
The molester father is in jail, now the aunt is making pressure to get him out of jail
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पापा छेड़छाड़ करते थे, ये मुझे अच्छा नहीं लगता था। इसकी शिकायत पहले मैंने परिजनों से की, जब उन्होंने कुछ नहीं किया तो फिर मामले की शिकायत पुलिस से की। अब पापा जेल में हैं, लेकिन बुआ उन्हें छुड़वाने का दबाव बनाकर मारपीट करती है। इसलिए घर से भाग कर अंबाला पहुंच गई।

विज्ञापन


ये जानकारी छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर मिली 15 वर्षीय नाबालिग ने दी। स्टाल संचालक की मदद से मिली आरपीएफ ने नाबालिग को रेलवे चाइल्ड टीम के हवाले किया है। चाइल्ड टीम ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर अभी उसे शेल्टर होम भेज दिया है, वहीं सीडब्लयूसी नाबालिग की काउंसलिंग करने की तैयारी में है ताकि नाबालिग द्वारा दी गई जानकारी की सच्चाई तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


आरपीएफ एएसआई दान सिंह को वीरवार रात लगभग 8 बजे जानकारी मिली थी कि प्लेटफार्म 4 पर एक लड़की बैठी है जो घर से भाग कर आई है। एएसआई ने महिला कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचकर लड़की से पूछताछ की तो उसने घर से भागने की बात कही। इसके बाद लड़की को आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया और मामले की जानकारी रेलवे चाइल्ड टीम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्य परविंदर और विपिन आरपीएफ कार्यालय पहुंचे और कागजी कार्रवाई के बाद लड़की को संरक्षण में लिया। प्राथमिक पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और दादा-दादी व बुआ के पास रहती है। लड़की ने बताया कि उसके पिता गलत हरकतें करते थे जो उसे अच्छा नहीं लगता था।

उसने इस संबंध में कई बार परिजनों को भी जानकारी दी लेकिन किसी ने मदद नहीं की, मजबूरन उसने पिता की शिकायत पुलिस से की। अब उसके पिता जेल में हैं, वहीं परिजन शिकयत वापस लेने का दबाव बनाते हुए रोजाना उससे मारपीट कर रहे हैं। इसलिए उनके डर व मारपीट से तंग आकर वह घर से भाग गई और ट्रेन में बैठकर अंबाला पहुंच गई।


टीम सदस्यों ने बताया कि बच्ची की अभी काउंसलिंग नहीं हुई है। सीडब्लयूसी को इसकी जानकारी दी गई है। काउंसलिंग और परिजनों से बातचीत करने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी कि नाबालिग झूठ बोल रही है या सच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed