फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The MLA visited the village affected by rain water

Ambala News: विधायक ने किया बारिश के पानी से प्रभावित गांव का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The MLA visited the village affected by rain water
मुलाना विधायक पूजा बारिश के पानी के कारण प्रभावित क्षेत्र का दौरा करते हुए। संवाद
बराड़ा। मुलाना विधायक पूजा ने क्षेत्र के गोला गांव, मुलाना, बराड़ा में बारिश के पानी के कारण प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते पानी निकासी के कारण आमजन व किसान को हुए नुकसान के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है, क्योंकि बार-बार सरकार को इस बारे में आगाह करने के बावजूद सरकार ने बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की। इस कारण अबकी बार फिर भारी बारिश के कारण क्षेत्रवासियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र व भारी बारिश के कारण मारकंडा, बेगना व टांगरी नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण मुलाना विधानसभा में इन नदियों के साथ लगते गांव में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। कई गांव के घरों में भी पानी भर जाता है। बाढ़ के पानी से जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है और अब इस बारिश में भी ऐसा ही हो रहा है, इससे स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ रही है। खेतों में पानी भरने और भूस्खलन के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं और पशुधन भी प्रभावित हुआ है। दो साल पहले भी उनके क्षेत्र में बाढ़ की मुख्य वजह ही इन नदियों व नालों की खोदाई न होना था, जिसके कारण क्षेत्र को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

विधानसभा में कई बार इन नदियों की खोदाई सहित गांव के नजदीक बांध बनाने की मांग की गई थी, अधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया, लेकिन खोदाई के लिए अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। इस कारण अब फिर बारिश के मौसम इन नदियों के नजदीक बसे गांववासियों व किसानों को फिर से जानमाल का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed