फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The miscreants entered the house, tied up the woman and looted her

Ambala News: घर में घुसे बदमाश, महिला के बांधकर लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the house, tied up the woman and looted her
शहजादपुर। शहजादपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में गैस पाइप चैक करने के बहाने घर में दाखिल हुए दो बदमाशों ने महिला के हाथ-पांव बांधकर लूटपाट की। बदमाशों ने एक अगस्त की दोपहर वारदात को अंजाम दिया। पहले तो बदमाश महिला सोनिया को गैस पाइप देखने की बात बोलकर दाखिल हुए।
विज्ञापन

पाइप देखने के बाद महिला से पूछा कि पति कहां है और कब तक आएंगे। चंद ही मिनटों में दोबारा युवकों ने घर में जबरन घुसकर महिला के हाथ, पांव बांध दिए और मुंह में कपड़ा डाल दिया। पहले हुए जेवरात उतारने के अलावा घर को खंगालते हुए अन्य जेवरात व 20 हजार की नगदी ले उड़े। शहजादपुर थाना पुलिस ने शिक्षा विभाग पंचकूला में बतौर क्लर्क कार्यरत पति संदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

डेराबस्सी की वारदात के फोटो देख महिला बोली, यहीं था

शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि वारदात का पता चलने के बाद उसके जान पहचान वालों ने डेराबस्सी की सोसायटी में होने वाली चोरियों के आरोपी की फोटो भेजी थी। यह फोटो जगह-जगह चस्पा थी। जब फोटो आया तो पत्नी ने आरोपी को पहचान लिया। पत्नी ने कहा कि यही था आरोपियों में से एक। संदीप ने बताया कि इस बारे में इलाका पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे में दिया वारदात को अंजाम

शिकायतकर्ता शेरपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शिक्षा विभाग पंचकूला कार्यालय में बतौर क्लर्क कार्यरत है। 1 अगस्त को वह अपने निजी काम से अंबाला गया हुआ था। दोपहर 1 बजे पत्नी सोनिया का फोन आया कि घर पर दो युवक आए है। पिता का नाम बोलते हुए कहा कि वह गैस कंपनी की तरफ से पाइप चैक करने के लिए आए है। पाइप चैक करने पर आरोपियों ने पूछा कि पति कहां पर है तो उसने बोला कि वो थोड़ी देर में आ रहे हैं तो बदमाश चले गए। पत्नी का फोन आया तो मैनें बोला कि आधे घंटे में आ रहा हूं। जब अंबाला से महज आधे घंटे बाद लौटा तो घर पर पड़ोसी खड़े हुए थे। पत्नी सोनिया ने बताया कि जिन दो युवकों के बारे में फोन किया था जो वह लड़के फोन करने के 10 मिनट बाद घर में दोबारा आ गए थे। आरोपी पत्नी के पहने हुए व अलमारी से लाखों के जेवरात व 20 हजार की नगदी ले उड़े। पीड़ित महिला ने बताया कि तभी आरोपियों ने एक अन्य को फोन कर गाड़ी मंगवाई और कमरे में बांधा छोड़कर फरार हो गए। शोर सुनने के बाद पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।

वर्जन

पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। एक आरोपी की पहचान पीड़ित महिला बता रही है लेकिन वो अभी जांच का विषय है।
सब इंस्पेक्टर बीर भान, जांच अधिकारी शहजादपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed