फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The miscreant absconded by snatching the purse, mobile and bike from the employee at knife point

कर्मचारी से चाकू की नोक पर पर्स, मोबाइल और बाइक छीनकर बदमाश फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The miscreant absconded by snatching the purse, mobile and bike from the employee at knife point
अंबाला। नारायणगढ़ रोड बलदेव नगर पर बजाज फाइनेंस के कर्मचारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पेशाब कर रहे कर्मचारी से बदमाश चाकू की नोंक पर पर्स, मोबाइल और बाइक छीनकर फरार हो गए। पंजोखरा पुलिस ने नारायणगढ़ रोड सिटी निवासी बजिंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बजिंद्र सिंह ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस में नौकरी करता है। मंगलवार रात करीब पौने 9 बजे वह अपनी बाइक पर सामान लेने के लिए अपने घर से मंडोर बस स्टैंड पर गया था। वहां से लौटते वक्त नारायणगढ़ रोड पर स्थित तरसेम गैरिज के पास सड़क किनारे पेशाब कर रहा था। इसी बीच एक बाइक पर 3 युवक आए और उन्हें आते ही उसे पकड़ लिया। बताया कि इनमें से एक बदमाश ने उसकी गर्दन पर और दूसरे ने छाती पर चाकू रख लिया। इनमें से एक बदमाश ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और जबरदस्ती उसकी जेब से पर्स व मोबाइल निकाल लिया। इतना ही नहीं, बदमाश उसकी बाइक भी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed