{"_id":"643474677a3d36120d0e345c","slug":"the-minister-called-and-said-send-the-cartime-started-ambala-news-c-18-1-knl1025-88384-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मंत्री कॉल कर बोले - गाड़ी भेजो...टाइम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मंत्री कॉल कर बोले - गाड़ी भेजो...टाइम शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कोरोना की सतर्कता जांच के लिए प्रदेशभर में आयोजित मॉक ड्रिल के बीच स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने छावनी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आईपीडी ब्लॉक के बाहर से उन्होंने डायल-112 और एंबुलेंस के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर रिएलिटी चेक किया।
उन्होंने कहा कि मैं सिविल अस्पताल अंबाला कैंट से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोल रहा हूं। जल्दी गाड़ी भेजो, आपका टाइम शुरू। इसके बाद चंद मिनटों में ही एंबुलेंस और डायल-112 की गाड़ी वहां पहुंच गई। मंत्री विज ने खुद दोनों गाड़ियों को अंदर से देखा और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
मॉक ड्रिल का परीक्षण करने के लिए गृहमंत्री अनिल विज 10 बजे से पहले ही छावनी नागरिक अस्पताल पहुंच गए थे। सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे और वहां मरीजों के मॉनिटर, ऑक्सीजन प्वाइंट आदि व्यवस्थाओं को जांचा। मरीजों से भी बातचीत कर हालचाल जाना व स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं कोरोना को लेकर तैयारियां पर चरचा की। इमरजेंसी के बाद ऑक्सीजन प्लांट देखा और बंद होने का कारण पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि पहले एक प्लांट चल रहा है और जरूरत के अनुसार ही इसे चलाया जाता है। फिर उसे चलाकर भी देखा। ओपीडी ब्लॉक में मक्खियां उड़ती देख गृहमंत्री ने
विज्ञापन
नाराजगी जताई।
शौचालय के दरवाजे पर सैनिटाइजर रखने को कहा
इमरजेंसी वार्ड के शौचालय को भी मंत्री विज ने देखा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को दरवाजे पर सैनिटाइजर की व्यवस्था कराने को कहा, ताकि संक्रमण न फैले। उसके उपरांत वह कोविड मरीजों के लिए बने आईपीडी ब्लॉक की तीसरी मंजिल के आईसोलेशन रूम में पहुंचे, जहां पर कुछ सामान्य मरीज अलग-अलग कमरों में थे और कुछ कमरे खाली थे। ऐसे में मंत्री विज ने कहा कि कोई संक्रमित मरीज आता है तो दूसरे मरीजों को खतरा बढ़ जाएगा इसकी व्यवस्था बनाई जाए। खिड़कियों पर पर्दे लगाने के निर्देश दिए।
कोरोना के 8 मामले, 2 मरीज हुए ठीक
अंबाला सिटी। सोमवार को कोरोना के 8 नए मामले सामने आएं हैं। लगातार मिल रहे नए संक्रमितों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तेजी के साथ इस ओर कार्य किया जा रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि कोरोना के 2 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 62 पहुंच गई है। वहीं सोमवार को सामने आए कोरोना संक्रमितों में 1 अंबाला सिटी, 3 बराड़ा, 4 मुलाना से 4 मरीज सामने आए हैं। जबकि अभी तक 42 हजार 961 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आ चुके हैं। इसमें से 42 हजार 357 कोरोना से ठीक हुए हैं।
निरीक्षण कर अधूरे कामों पर नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने सोमवार को अस्पताल में मॉक ड्रिल का जायजा लिया। उसके उपरांत छावनी के नगर परिषद कार्यालय में औचक निरीक्षण कर विकास कार्याें की जानकारी ली।
नगर परिषद कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अटके पड़े विकास कार्यों पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों की क्लास लगाई। विज ने अटके पड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। पिछले लंबे समय से लटके पड़े विकास कार्यों पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने लेट लतीफी करने वाले ठेकेदारों पर एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद को 15 दिन तक संबंधित कार्यों को शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्हें ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने के लिए बोला जिन्होंने कई-कई प्रोजेक्ट के टेंडर ले रखे हैं और सभी अधर में अटके पड़े हैं।
संबंधित समाचार पेज 3 पर भ्ाी