{"_id":"6ae24508f007167ab5091e77","slug":"the-message-of-inclusivity-was-given-through-the-film-ambala-news-c-36-1-amb1001-171923-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिल्म के जरिए दिया समावेशिता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिल्म के जरिए दिया समावेशिता का संदेश
विज्ञापन
अंबाला के बीडी स्कूल में फिल्म देखते स्टाफ सदस्य व बच्चे। प्रवक्ता
अंबाला। रोटरी क्लब अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया की ओर से बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रेरक हिंदी फीचर फिल्म रब्ब दी आवाज का प्रदर्शन किया गया। पिनाका ग्लोबल वेलफेयर फाउंडेशन और रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य, मानवाधिकार और दिव्यांगता समावेशिता के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।
कॉलेज में रंग-ए-करवा की धूम
अंबाला सिटी। एसए जैन (पीजी) कॉलेज के आर्ट्स एसोसिएशन और महिला प्रकोष्ठ द्वारा करवा चौथ पर रंग-ए-करवा मनाया गया। इस दौरान आयोजित मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेहंदी में रिद्धि बहल और रंगोली में गुरप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. विनीत जैन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
बच्चों को दिया कानूनी ज्ञान
नारायणगढ़। उपमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत माइंड ट्री और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। एसडीजेएम चेतेश गुप्ता और मजिस्ट्रेट डॉ. जितेंद्र कुमार ने बच्चों को स्विम सूट रूल, पाॅक्सो एक्ट (जेंडर न्यूट्रल कानून), साइबर सुरक्षा और गुड-बैड टच की जानकारी दी। वकीलों ने बच्चों को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में मनाया दिवाली मेला
नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ एवं महत्वपूर्ण दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम शिवजीत भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए हस्तशिल्प, सजावटी दीयों व पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉलों का अवलोकन किया। एसडीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, उद्यमशीलता और पर्यावरण-अनुकूल त्योहार मनाने की प्रेरणा जगाते हैं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बौद्धिक क्षमता का किया प्रदर्शन
शहजादपुर। महारानी पद्मावती राजकीय महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग और महिला प्रकोष्ठ द्वारा दो दिवसीय ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। संयुक्त राष्ट्र दिवस पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने वैश्विक शांति व सतत विकास लक्ष्यों पर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं, करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी और नेल आर्ट स्टॉल लगाकर छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।