Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Martyrs' Memorial will open to the public starting today; entry will be permitted only until 3 PM.

Ambala News: आज से लोगों के लिए खुलेगा शहीद स्मारक, दोपहर 3 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Martyrs' Memorial will open to the public starting today; entry will be permitted only until 3 PM.
अंबाला छावनी के जीटी रोड ​स्थित शहीदी स्मारक। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। 1857 की क्रांति के वीरों की शौर्यगाथा और बलिदान को आधुनिक तकनीक के जरिये जीवंत करने वाला अंबाला का शहीद स्मारक अब लोगों के लिए खुलने जा रहा है। रविवार से लोग इस ऐतिहासिक स्मारक का भ्रमण कर सकेंगे। पहले दिन के लिए ही 500 लोगों ने ऑनलाइन स्लॉट बुक करा लिए हैं।
स्मारक में प्रवेश केवल पहले से बुकिंग कराने वाले लोगों को ही मिलेगा। हर दिन अधिकतम 500 पर्यटक यहां पहुंचकर क्रांति के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने बताया कि बुकिंग कराने वाले लोग सुबह 9 बजे से प्रवेश कर सकेंगे। इसके बाद आने वाले पर्यटकों को दोपहर 3 बजे तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------
ऑडियो व वीडियो से दर्शाया जाएगी वीरों की गाथा
शहीद स्मारक में प्रवेश के बाद पर्यटकों को पांच घंटे तक भ्रमण का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें एक-एक कर 22 गैलरियों का अवलोकन कराया जाएगा। ऑडियो और वीडियो के जरिये आधुनिक तकनीक के सहारे 1857 की क्रांति की घटनाओं, वीरों के संघर्ष और बलिदान को दर्शाया जाएगा। स्मारक सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। स्थानीय लोगों के साथ बाहरी पर्यटकों में भी इसे देखने को लेकर उत्साह है। आगामी एक महीने की टिकट बुकिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पहले महीने नि:शुल्क रहेगी टिकट
फिलहाल शहीद स्मारक में प्रवेश के लिए एक महीने तक टिकट नि:शुल्क रखी गई है। पर्यटक www.ambalawarmemorial.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। एक महीने के बाद विभिन्न श्रेणियों के अनुसार टिकट शुल्क निर्धारित किया जाएगा। इसमें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 12 वर्ष तक के बच्चे व विद्यार्थी, भारतीय वयस्क, 25 वर्ष से कम आयु के वैध पहचान पत्र वाले कॉलेज विद्यार्थी, 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, सशस्त्र बल कर्मी, स्कूली समूह और विदेशी पर्यटक शामिल होंगे। कुछ श्रेणियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क भी रखा जा सकता है।

-------------
आज हवन से होगी शहीद स्मारक के कार्यों की शुरुआत
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को शहीद स्मारक का देर शाम दौरा किया। इस दौरान उन्हें शहीद स्मारक की पहली टिकट की प्रिंट कॉपी प्रदान की गई। गौरतलब है कि शहीद स्मारक रविवार को हवन के उपरांत जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने स्मारक में प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित प्रबंध के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान शहीद स्मारक के निदेशक डाॅ. कुलदीप सैनी व अन्य मौजूद रहे।
---------
इन बातों का रखें ध्यान
- बुक किए गए स्लॉट से 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
- डाउनलोड किए गए टिकट की प्रति साथ लानी होगी।
- टिकट काउंटर पर प्रिंटआउट दिखाकर वास्तविक टिकट प्राप्त करना होगा।
- संग्रहालय में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
- गैलरी और संग्रहालय के अंदर खाने-पीने की वस्तुओं का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

अंबाला छावनी के जीटी रोड स्थित शहीदी स्मारक। संवाद

अंबाला छावनी के जीटी रोड स्थित शहीदी स्मारक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed