फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The market buzzes with the fragrant aroma of sesame, jaggery, peanuts and rewadi.

Ambala News: तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी की सोंधी महक से बाजार गुलजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The market buzzes with the fragrant aroma of sesame, jaggery, peanuts and rewadi.
कारोबारी राजेंद्र कुमार ग्राहकों को मूंगफली देते हुए। संवाद
- लोहड़ी पर्व के लिए खरीदारी शुरू, अलसी के लड्डू और शुगर फ्री पट्टी की भारी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। लोहड़ी पर्व के लिए बाजार में तैयारी शुरू हो गई है। तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी की सोंधी महक से बाजार गुलजार है। इस बार शुगर फ्री पट्टी और अलसी के लड्डू विशेष बने हुए हैं। दुकानों पर राजस्थान की स्पेशल मूंगफली से लेकर नरम गजक उपलब्ध हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए तिल कूटकर खास नरम पट्टी तैयार की गई है। इसके अलावा, मीठी तुलसी के अर्क से बनी प्राकृतिक शुगर फ्री पट्टी की भी खूब मांग है। छावनी के बाजार में कई ऐसी दुकानें हैं जो दशकों से अपनी गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं।
तीसरी पीढ़ी कर रही काम
कारोबारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यह काम उनकी तीसरी पीढ़ी से चला आ रहा है। उनके दादा ने 1947 में यह काम शुरू किया था। पिता के बाद अब वह इसे संभाल रहे हैं। वे 2001 में बैंक से सेवानिवृत्त होने के बाद इस व्यवसाय से जुड़े। उनकी दुकान छावनी के सर्राफा बाजार में है।
विज्ञापन

मूंगफली-गजक के रेट
राजेंद्र ने बताया कि उनके पास राजस्थान विशेष मूंगफली 240 रुपये प्रति किलो, नरम गजक कुटे हुए तिल की 360 रुपये प्रति किलो, गुलाब-नारियल करंची पट्टी 360 रुपये प्रति किलो, खोया-तिल रेवड़ी 360 रुपये प्रति किलो, शालीमार बिस्किट ड्राईफ्रूट के 600 रुपये प्रति किलो, बाजरे देसी घी की पट्टी 600 रुपये प्रति किलो, तिलबुग्गा 520 रुपये प्रति किलो, गुड़-मूंगफली की पट्टी 400 ग्राम 130 रुपये, गुड़-अलसी की रेवड़ी 250 ग्राम 90 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 वर्ष से कर रहे व्यवसाय

दुकानदार विनोद यादव ने बताया कि 15 वर्षों से वे इस व्यवसाय में हैं। उनके पास सामान्य मूंगफली 150 रुपये प्रति किलो, गुड़ की पट्टी 150 से लेकर 220 रुपये में उपलब्ध है। वहीं खजूर की पट्टी भी 320 रुपये प्रति किलो के भाव पर लोगों को लुभा रही है। उन्होंने बताया कि आम ग्राहक सबसे ज्यादा मूंगफली और गुड़ की पट्टी की खरीदारी कर रहे हैं।

कारोबारी राजेंद्र कुमार ग्राहकों को मूंगफली देते हुए। संवाद

कारोबारी राजेंद्र कुमार ग्राहकों को मूंगफली देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed