Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The lights at the Rajiv Gandhi Stadium will be repaired.

Ambala News: राजीव गांधी स्टेडियम की लाइटें होंगी दुरुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The lights at the Rajiv Gandhi Stadium will be repaired.
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बैडमिंटल हॉल। आर्काइव
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल और बाहरी परिसर में लंबे समय से खराब पड़ी लाइटों और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है।
हरियाणा सरकार के लोक निर्माण विभाग (भवन व सड़कें) की इलेक्ट्रिकल विंग ने इस कार्य के लिए 11 लाख 32 हजार 309 रुपये का ऑनलाइन टेंडर जारी किया है। स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन (ईआई) की विशेष मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही हॉल के अंदर और स्टेडियम के बाहरी क्षेत्र में खराब हो चुकी लाइटों को हटाकर नई लाइटें लगाई जाएंगी। शाम के समय अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को रोशनी की कमी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, जिसे देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को 180 दिनों यानी छह माह के भीतर यह कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
1 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
अंबाला इलेक्ट्रिकल डिवीजन के कार्यकारी अभियंता नवीन राठी ने बताया कि इस निविदा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई है। इच्छुक ठेकेदार और एजेंसियां 1 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक अपने दस्तावेज और वित्तीय बिड ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। उसी दिन दोपहर 1 बजे अंबाला डिवीजन कार्यालय में तकनीकी व वित्तीय निविदाएं खोली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed