{"_id":"61bb97f2875ab52ef8482819","slug":"the-injured-in-the-accident-died-during-the-treatment-ambala-news-knl929953191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
छावनी बस स्टैंड स्थित होलसेल सब्जी मंडी से सब्जी लेकर वापस जा रहे युवकों को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने घायल को कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान तीन दिन बाद युवक की मौत हो गई।
छावनी के तोपखाना बाजार निवासी नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि वह और गांव टुंडला निवासी अजय कुमार उसके साथ एक कंपनी में जॉब करता था। 12 दिसंबर की सुबह छह बजे वह सैर करते हुए अजय कुमार के घर पहुंचा। जहां पर अजय कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आते हैं। इसके बाद वह दोनों अजय कुमार की मोटरसाइकिल पर सवार होकर सब्जी लेने के लिए छावनी बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में पहुंचे और सब्जियां खरीदकर वापस घर के लिए चल दिए। नितिन ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चला रहा था और अजय कुमार उसके पीछे सब्जी का थैला लेकर बैठा था।
वह दोनों सैन्य क्षेत्र स्थित माल रोड पर एसबीआई के पास हाईवे को क्रॉस कर रहे थे, तभी हाईवे की तरफ से एक तेजरफ्तार कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद वह दोनों मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। टक्कर लगने के बाद अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने कार रोकी। उसने अपना नाम गुरप्रीत सिंह बताया। इसके बाद वह और कार चालक दोनों घायल अजय कुमार को गाड़ी में बैठाकर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने अजय को प्राथमिक उपचार दिया और उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 12 स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान तीन दिन बाद 15 दिसंबर को अजय की मौत हो गई। कैंट थाना पुलिस ने नितिन श्रीवास्तव की शिकायत पर आरोपी कार चालक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।