फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The hospital's park is in a bad state, water everywhere and broken swings

Ambala News: अस्पताल का पार्क बदहाल, हर जगह पानी और टूटे झूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
The hospital's park is in a bad state, water everywhere and broken swings
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से बने पार्क की बदहाली के चलते इसे इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है। बारिश के बाद यहां पर कई दिनों से जलभराव है लेकिन अस्पताल या फिर नगर निगम ने अभी तक इस पार्क की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

इससे यहां पर जगह-जगह जंगली घास उग गई है। जलभराव के कारण यहां पर बीते माह किया पौधारोपण भी खराब होने की स्थिति में आ गया है। पार्क में लगे झूले भी टूटे हैं। मरीजों के साथ आने वाले लाेगों के बैठने के लिए भी व्यवस्था नहीं है। पार्क में बनाई गई हट में जाने का रास्ता भी जलभराव के कारण बंद हो गया है। मुख्य गेट पर लगा घूमने वाला डोर भी जाम है। जलभराव के कारण अस्पताल में मच्छरों की भरमार रहती है।
विज्ञापन

नई बिल्डिंग पानी की निकासी में बाधा

दरअसल, ट्राॅमा सेंटर के पीछे बन रहे 100 बेड के अस्पताल के कारण पार्क की निकासी के लिए बनाए नाले का पानी प्रभावित होता है। इससे यहां पर जब भी बारिश होती है तब कई दिनों तक जलभराव हो जाता है। इसके साथ ही पार्क में जमीन का लेवल भी कम है। जिससे पानी निकल नहीं पाता। इसलिए अस्पताल प्रशासन को मोटर लगाकर पानी निकलवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास नहीं खर्च की अनुमति
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवनीश अग्रवाल ने बताया कि यह पार्क नगर निगम की ओर से बनाया गया था। इसमें सुधार के लिए नगर निगम ही कार्य करता है। अस्पताल की ओर से समय समय पर इसका साफ सफाई करवाई जाती है। बारिश का पानी भरने के कारण कई दिनों से सफाई नहीं हो पा रही है। पार्क में दो दो फुट मिट्टी डालने के बाद ही जलभराव से छुटकारा मिलेगा। यह काम करने के लिए उनके पास बजट नहीं है। यह काम निगम अधिकारी ही करवा सकते हैं। निगम के अधिकारियों से इस बारे में बातचीत जारी है। जल्द ही इसका हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed