{"_id":"67002613fb322637e2000122","slug":"the-hospital-opened-after-two-days-and-opd-crossed-1800-ambala-news-c-36-1-ame1006-130679-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो दिन बाद खुला अस्पताल ओपीडी 1800 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो दिन बाद खुला अस्पताल ओपीडी 1800 के पार
विज्ञापन
हरदयाल सिंह
अंबाला सिटी। सोमवार के बाद शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू हुईं। तीन दिन से बंद ओपीडी सेवाएं शुरू होने के बाद मरीजों का तांता लग गया। अस्पताल में ओपीडी लगभग 1800 से भी अधिक रही।
सबसे अधिक संख्या बुजुर्ग मरीजों की रही। मरीजों की भीड़ इतनी थी कि दवा काउंटर को दो बजे की बजाय ढाई बजे बंद करना पड़ा। पर्ची बनाने के बाद चिकित्सकों से उपचार के लिए भी मरीजों को दो-दो घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद दवा की लाइन में भी मरीजों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। कुछ बुजुर्ग लाइन के बीच में ही थकान के मारे वहीं बैठ गए। आमतौर पर नवरात्रों में मरीजों की संख्या कम ही रहती है लेकिन कई दिनों से अस्पताल में ओपीडी बंद थी, इसलिए आज मरीजों की इतनी संख्या बढ़ गई।
शनिवार को चुनाव और इसके बाद रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को फिर से मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।
बुखार और खांसी के मरीजों में हो रहा इजाफा
आने वाले मरीजों में बुखार, खांसी और जुकाम के मरीज अधिक आए। मौसम में बदलाव के कारण आए दिन बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों में भी अधिकतर मामले खांसी, जुकाम और बुखार के ही मिल रहे हैं। नागरिक अस्पताल में पांच चिकित्सकों को बुखार की जांच के लिए लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में बने अतिरिक्त काउंटर
आंख और कान की जांच कराने के लिए आए हरदयाल सिंह ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। कई घंटे इंतजार करने के बाद वे जब दवा लेने के लिए लाइन में खड़े हुए तो एक घंटे बाद भी उनका नंबर नहीं आया। उन्हाेंने कहा कि अस्पताल में दवा के अतिरिक्त काउंटर बनने चाहिए।
तीन घंटे बाद मिली दवा
रामधुलारे ने बताया कि वह भी शुक्रवार को दवा लेने के लिए नागरिक अस्पताल में आए थे लेकिन तीन घंटों तक खड़ा होने के बाद उन्हें दवा मिली। जबकि वह बुजुर्गों की लाइन में लगे थे।
11 बजे के बाद आया नंबर
संतोष रानी ने बताया कि वह 10 बजे बुजुर्गों की लाइन में लगी थी लेकिन साढ़े 11 बजे तक उनका नंबर नहीं आया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुजुर्गों के लिए अलग से काउंटर बनान चाहिए। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो।
खांसी की दवा के लिए आए थे
गुरमीत सिंह ने बताया कि वह खांसी की दवा लेने के लिए आए थे। लेकिन अस्पताल में बुजुर्गाें की लाइनों में काफी समय तक खड़ा होना पड़ा।