फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The heat made people sweat, trouble increased despite the wind

Ambala News: गर्मी ने छुड़ाए पसीने, हवा के बावजूद बढ़ी परेशानी

Tue, 20 May 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The heat made people sweat, trouble increased despite the wind
अंबाला में 39.5 डिग्री से​ल्सियस तापमान के बीच अंबाला जगाधरी राजमार्ग के किनारे काम करने वाली म
अंबाला सिटी। दो दिन से उमसभरी गर्मी पड़ रही है। सोमवार को भी सुबह से शाम तक गर्मी ने पसीने छुड़ाए। शाम सात बजे तक भी गर्म हवा से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में बार-बार बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में एक कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

इस दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में 20 मई को और दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ एक स्थानों पर हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 24 मई से एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 24 मई रात्रि से एक बार फिर से मौसम में बदलाव व बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed