फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The heat is intense, streets and markets are deserted

Ambala News: गर्मी के तेवर तल्ख, सड़कों और बाजारों में सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
The heat is intense, streets and markets are deserted
अंबाला सिटी। गर्मी के तेवर तल्ख होने शुरू हो गए हैं। बीते दो दिनों से गर्मी पड़ रही है। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही। रविवार को भी तेज धूप होने से गर्मी रही।
विज्ञापन

बीते शनिवार को तो अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। रविवार को तेज धूप होने से शहर के पॉलीटेक्निक चौक पर दोपहर 2:30 बजे सन्नाटा छाया रहा। गर्मी होने से लोग सड़कों और बाजारों में कम ही दिखे। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39:6 और न्यूनतम तापमान 23:9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

पिछले वर्षों की बात करें तो 1944 में 29 मई को दिन का अधिकतम तापमान 47:8 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा था। इसी तरह 1913 में 20 मई को 85.1 एमएम बारिश हुई थी, हालांकि अभी तक मई माह में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक ही रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार छह से नौ मई तक मौसम साफ रहने की संभावना है और 10 और 11 मई को बादल छाने से कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से शाम तक ऐसा बढ़ा तापमान
सुबह अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
5.30 बजे 25.8
8.30 बजे 29.4
11.30 बजे 37.2
2.30 बजे 38.8
5.30 बजे 37.8
2011 से लेकर 2023 तक के अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान बारिश (एमएम में)

2011 41.8 48.0
2012 44.0 5.7

2013 45.1 3.3
2014 42.1 38.4

2015 42.7 35.2
2016 43.7 76.9

2017 43.0 5.8
2018 44.0 38.3

2019 44.3 11.0
2020 44.2 55.9

2021 41.7 39.7
2022 44.0 26.4

2023 43.5 63.6
दोपहर 12 से बजे तक न निकलें बाहर : डॉ. सुरभि
स्वास्थ्य विभाग में जलवायु परिवर्तन मानव स्वास्थ्य राष्ट्रीय कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डाक्टर सुरभि जिंदल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से बढ़ती गर्मी को देखते हुए आम जन के लिए हिदायत जारी कि है। इसमें बुजुर्गों, छोटे बच्चों व ह्रदय मरीजों को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक धूप में निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक अपना सिर ढक कर रखें और समय-समय पर पानी व अन्य तरल पदार्थ पीते रहें। उन्होंने बताया कि जिस भी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की दिक्कत होती है तो वह ओआरएस घोल के पैकेट नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से निशुल्क प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed