फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The health of the players who came from Uttarakhand and Himachal Pradesh deteriorated

Ambala News: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आए खिलाड़ियों की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The health of the players who came from Uttarakhand and Himachal Pradesh deteriorated
अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चियां उपचार कराती हुईं। संवाद
अंबाला। सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में युवा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार देर रात्रि को अचानक से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आने वाले खिलाड़ियों की तबीयत बिगड़ गई। खिलाड़ी जिस स्थान पर रुके हुए थे वहीं पर खाना खाने के बाद वहीं पर बेहोश होकर गिरने लगे। इसके साथ ही कुछ महिला खिलाड़ियों को उल्टी होने लगी। इसके बाद प्रतियोगिता करने वाले आयोजकों को बीमार बच्चों को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल भर्ती करना पड़ा। जहां बच्चों की काफी खराब हालत दिखाई दी। बताया जाता है कि प्रतियोगिता में प्रतिभा करने आए 6 से 7 बच्चे उल्टी व चक्कर की समस्या को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे। ऐसे में ड्रिप चढ़ाई गई। वहीं समाचार लिखे जाने तक चिकित्सक बच्चों का उपचार करते दिखाई दिए। बीमार पड़ने वाली खिलाड़ियों में अधिकांश हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं। वहीं एक दो खिलाड़ी उत्तराखंड के देवप्रयाग के रहने वाले हैं। बहरहाल अभी तक खिलाड़ियों के बीमार पड़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


दिन में भी खिलाड़ियों को हुई थी दिक्कत

बताया जाता है क्या दिन में भी खिलाड़ियों को उल्टी की समस्या हुई थी जिसके बाद वह छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार लेने पहुंचे थे। वहीं इसके साथ कुछ महिला खिलाड़ियों को भी बीपी आदि की समस्या का सामना करना पड़ा था। बीमार हुए अधिकांश खिलाड़ी छावनी की जैन धर्मशाला में रुके हुए थे। यहां पर रुके हुए खिलाड़ी लगातार पानी खराब होने की शिकायत कर रहे थे। आयोजकों का कहना है कि उन्होंने पेयजल के लिए कैंपर मंगाया था।
विज्ञापन


दोपहर से ही बच्चे अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे हैं। अभी रात्रि को भी छह से सात बच्चे उल्टी चक्कर की बीमारी से ग्रस्त आये हैं। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--डॉ. दीपांशु, चिकित्सक, सिविल अस्पताल


यह बच्चे जैन धर्मशाला में रुके हुए हैं। इनकी अचानक से तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली थी बच्चों को गैस की समस्या लगती हैं। -विष्णु शर्मा, प्रिंसिपल, सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय अंबाला

अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चियां उपचार कराती हुईं। संवाद

अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चियां उपचार कराती हुईं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed