फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The health of a deteriorated woman in the home isolate, Ambala

होम आइसोलेट में बिगड़ी महिला की तबीयत, अस्पताल जाने से इंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
The health of a deteriorated woman in the home isolate, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कालोनी में शनिवार उस समय हड़कंप मच गया, जब तबीयत बिगड़ने के बावजूद होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित महिला व उनकी बेटियों ने अस्पताल जाने से साफ इंकार कर दिया। देखते ही देखते मामला स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों के समक्ष पहुंचा तो विभाग की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने महिला की दोनों बेटियों को समझा-बुझाकर महिला को छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
महिला के बड़ी बेटी का दावा था कि 23 अप्रैल को मां और छोटी बगन संक्रमित आई थीं, 29 अप्रैल से 5 मई तक अस्पताल में अव्यवस्थाओं के बीच काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 5 मई को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल डायलिसिस के लिए भेजा दिया। मां खुद को सुरक्षित महसूस न करने के कारण घर लौट आई थी। होम आईसोलेट की टीम दोबारा लेने पहुंची। ऐसे में उन्हें बिल्कुल भी विश्वास नहीं है कि उनकी मां अस्पताल में सुरक्षित रहेगी कि नहीं।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
महिला की बड़ी बेटी कहना था कि 23 अप्रैल को मां व छोटी बहन संक्रमित हुए थे। दोनों होम आईसोलेट थे। 26 अप्रैल को विटामिन सी व अन्य दवाएं ले लीं। मां की अचानक शुगर बढ़ गई। 27 अप्रैल को अस्पताल में बेड भी नहीं मिला और व्हीलचेयर पर ही 15 मिनट ऑक्सीजन वापस घर भेजा दिया। बिना एंबुलेंस के ही वह संक्रमित होने के बावजूद घर पहुंची। उसी रात को ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया। बाद में 29 अप्रैल को दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया और वेंटिलेटर पर कौन सा इंजेक्शन लगाया कोई जानकारी नहीं थी। ईसीजी मांगी तो वो भी नहीं दी। आखिर में 5 मई को डायलिसिस की बात बोलकर अंबाला छावनी यूनिट में भेज दिया। इस बीच कोई उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा था, इसलिए वह घर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी तरह का हंगामा नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी और महिला को अपने साथ अस्पताल ले गई। - सुरेश कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर 9
महिला की तबीयत काफी खराब थी और उन्हें डायलिसिस की भी जरूरत थी। महिला को अस्पताल जाने के लिए बोला था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। उनकी दोनों बेटियों को समझाकर दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया है। - नीलम कुशवाह, डॉक्टर नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed