फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The government has attacked the interests of Sikhs: Deedar

सरकार ने सिखों के हितों पर किया कुठाराघात : दीदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
The government has attacked the interests of Sikhs: Deedar
बराड़ा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दीदार सिंह नलवी व गणमान्य। संवाद
बराड़ा। प्रदेश सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एड-हॉक) का तीसरी बार गठन कर राजनीतिक लाभ लेने का कार्य किया है, इससे संगत में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

उक्त शब्द हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व उप प्रधान और सिख समाज संस्था के प्रधान दीदार सिंह नलवी ने शुक्रवार को कस्बा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 18 महीनों के अंदर-अंदर कमेटी के चुनाव करवाने थे, मगर गत 31 मई को 18 महीने पूरे होने के बावजूद भी सरकार चुनावों के लिए गंभीर नहीं है। नलवी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से बीते मार्च में एक बार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों की तारीख की घोषणा कर दी थी, परंतु सरकार ने विद्यार्थियों के फाइनल पेपरों का हवाला देकर चुनाव को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

इसी संदर्भ में उनके नेतृत्व में एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गत 19 जुलाई को पंचकूला में मिला था और उनसे हरियाणा में कमेटी के चुनाव करवाने की अपील की गई थी। दीदार सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव कराने के बजाय गत दिनों तीसरी बार 41 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार विधानसभा चुनावों से पूर्व हरियाणा कमेटी का चुनाव नहीं करवाना चाहती। सरकार कमेटी के नियम तैयार करके उन्हें सौंपे। नलवी ने कहा कि सरकार को सिखों के धार्मिक कार्यों में दखलंदाजी बंद करके चुनाव कराने की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सतविंदर सिंह बजाज, तरसेम सिंह, बलबीर सिंह, सुखदेव सिंह उगाला, श्याम सिंह, गुरमीत सिंह वधवा, जोगिंदर सिंह आहुजा, जसविंदर सिंह वधवा, दविंदर सिंह छाबड़ा, अमरपाल सिंह बजाज, सुखदेव सिंह कंबासी सहित भारी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed