फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Golden Jubilee Park of Lalkurti Bazaar has fallen into disrepair due to lack of maintenance.

Ambala News: रखरखाव के अभाव में बदहाल हुआ लालकुर्ती बाजार का स्वर्ण जयंती पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Golden Jubilee Park of Lalkurti Bazaar has fallen into disrepair due to lack of maintenance.
अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में निर्मित स्वर्ण जयंती पार्क में रोष जताते वरिष्ठ नागिरक। संव - फोटो : डिब्बी में तेल डालने के बाद झुलसी महिला। संवाद
अंबाला। लालकुर्ती बाजार स्थित लगभग 30 वर्ष पुराना स्वर्ण जयंती पार्क इन दिनों बदहाल है। रखरखाव के अभाव में पार्क में घास उग गई है। पार्क के झूले टूट चुके हैं और चारों तरफ उगी ऊंची झाड़ियों के कारण अब यहां सांप और बिच्छू जैसे जहरीले जीव निकल रहे हैं। इससे सुबह-शाम सैर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर परिषद को बार-बार लिखित शिकायत देने के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन

इन दिनों स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। इस कारण काफी संख्या में बच्चे और परिवार सुबह-शाम पार्क में समय बिताने पहुंच रहे हैं। वहीं पार्क के एक बड़े हिस्से में पैर पसार चुकी कांग्रेस घास ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। यह घास न केवल पार्क की सुंदरता को ग्रहण लगा रही है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बन गई है। चिकित्सकों के मुताबिक, इस घास के संपर्क में आने से त्वचा में एलर्जी, खुजली और सांस संबंधी (अस्थमा) बीमारियां होने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन

----
स्वर्ण जयंती पार्क इस पूरे क्षेत्र का केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग योग करने और टहलने आते हैं। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अब यहां आने में भी डर लगता है। कांग्रेस घास को तुरंत हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र आर्य, स्थानीय निवासी
----
पार्क की हालत इतनी खस्ता है कि बच्चों को झूलों के पास भेजने में डर लगता है। झाड़ियों से जहरीले जीव निकल रहे हैं। अगर समय रहते सफाई नहीं हुई, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
हंसराज हंस।
---
पार्काें का अगर समय पर रख-रखाव हो जाए तो फिर ऐसी नौबत नहीं आती। नगर परिषद ने पार्काें को दुरुस्त रखने के लिए स्थानीय स्तर पर समितियां बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था जोकि हकीकत में धरातल पर नहीं उतर पाया। यही वजह है कि पार्क लगातार बदहाल हो रहे हैं।
वीके गुप्ता।
----
प्रशासन से नियमित रखरखाव की मांग
स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि पार्क की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। घास की कटाई के साथ-साथ टूटे हुए झूलों को बदला जाए ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकें। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस घास और गंदगी को साफ नहीं कराया, तो यह समस्या महामारी का रूप ले सकती है।
---
पार्काें के रख-रखाव के लिए लगभग 42 लाख रुपये की निविदा जारी की गई है ताकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा सके। इसके अलावा साफ-सफाई को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए

देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला।

अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में निर्मित स्वर्ण जयंती पार्क में रोष जताते वरिष्ठ नागिरक। संव

अंबाला छावनी के लालकुर्ती बाजार में निर्मित स्वर्ण जयंती पार्क में रोष जताते वरिष्ठ नागिरक। संव- फोटो : डिब्बी में तेल डालने के बाद झुलसी महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed