फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The girl who hit the Range Rover was sent to jail

रेंज रोवर से टक्कर मारने वाली चालक युवती को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The girl who hit the Range Rover was sent to jail
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे पर रेंज रोवर से खड़ी कार को टक्कर मारने व हंगामा करने के मामले में पुलिस ने पकड़ी गई पानीपत निवासी महिला चालक को जेल भेज दिया। उनका शनिवार की रात मेडिकल करवाया गया। वहीं, परिचालक सीट पर बैठी युवती को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि युवती व उसके परिजन अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस जमा नहीं कर पाए हैं। पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूरज चावला का कहना है कि परिजन घर लाइसेंस पड़ा होने की बात कह रहे हैं। जल्द ही उनसे लाइसेंस लिया जाएगा। अगर लाइसेंस नहीं बना है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

पड़ाव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूरजभान ने बताया कि मृतक चालक की पत्नी की शिकायत पर युवती पर धारा 304 यानी गैर इरादतन हत्या के साथ-साथ धारा 337 को जोड़ा गया है। इसके अलावा पुलिस से मारपीट करने व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत धारा कार्रवाई की। नशे का पता लगाने के लिए सैंपल भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद धाराएं जोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि रेंज रोवर सवार युवती अपनी सहेली के साथ पानीपत से आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी। वह अंबाला के पास पहुंच गई और मोहड़ा मंडी के निकट सड़क किनारे कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई थी और पत्नी व दो बच्चियां चोटिल हो गई थी। बाद में युवतियों ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए पुलिस मुलाजिमों के साथ भी मारपीट की थी। छावनी नागरिक अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
हादसे में मारे गए सीनियर इंजीनियर मोहित के शव का इलाका पुलिस ने छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पत्नी दीप्ति सहित आठ वर्षीय बेटी आश्वी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पूरा परिवार वापस अपने घर पालमपुर के कांगड़ा चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed