फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The future of the candidates will be revealed today, counting of votes will be done at four centres

Ambala News: आज खुलेगा प्रत्याशियों के भविष्य का पिटारा, मतों की गणना चार केंद्रों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
The future of the candidates will be revealed today, counting of votes will be done at four centres
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे जिले के चारों मतगणना केंद्रों पर ईवीएम से मतगणना की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला लोकसभा क्षेत्र के बैलेट पेपर की मतगणना एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में होगी। इसके लिए ईवीएम काउंटिंग से अलग हॉल की व्यवस्था की है। यह काउंटिंग आठ बजे शुरू होगी। सोमवार को डीसी डॉ. शालीन ने जिले के सभी मतगणना केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना में लगे कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे सतर्कतापूर्वक इस कार्य को संपन्न करें। ईवीएम कंट्रोल यूनिट में जो भी संख्या हो, उसे सही से दर्ज करें। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी ड्यूटी स्टॉफ को मतगणना के दिन समय से मतगणना केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कड़े सुरक्षा में होगी मतगणना

डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि कड़े सुरक्षा पहरे में मतगणना होगी। इस दौरान थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, उन्हें पास दिए हैं। इसके अलावा उम्मीदवार उनके काउंटिंग एजेंट को भी पास दिए हैं। किसी को भी मोबाइल अंदर लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ-साथ काउंटिंग एजेंट भी खाली हाथ काउंटिंग हाल में अंदर जाएंगे। उन्हें वहीं पेंसिल और कागज उपलब्ध कराया जाएगा। पूरे हॉल में सीसीटीवी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर हेल्पलाइन एप पर मिलेगी जानकारी



चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देखने के लिए चुनाव आयोग ने वेबसाइट व वोटर हेल्पलाइन एप जारी की है। इनकी मदद से घर बैठे ही मतगणना का ब्योरा लिया जा सकता है। डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि भारत चुनाव आयोग के अनुसार चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मतगणना केंद्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है।


आज शराब बेचने पर रहेगा प्रतिबंध



लोकसभा चुनाव मतगणना के दिन जिले के सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी शराब के वितरण पर परी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। डीसी ने जारी निर्देशो में कहा है कि अंबाला लोकसभा आम चुनाव मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार जून को शराब के ठेके बंद रहेंगे। इतना ही नहीं होटलों, खाने के स्थलों, दुकानों और अन्य पब्लिक व निजी स्थलों पर मतगणना के दिन शराब के वितरण पर प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इन केंद्रों पर होगी मतगणना



-अंबाला शहर विधानसभा की मतगणना ओपीएस स्कूल, अंबाला शहर।



-अंबाला छावनी विधानसभा की मतगणना एसडी कॉलेज, अंबाला छावनी।



-नारायणगढ़ विधानसभा की मतगणना बीपीएस प्लेनेटोरियम, अंबाला छावनी।



-मुलाना विधानसभा की मतगणना डीएवी रिविर साइड स्कूल, अंबाला छावनी।




विधानसभा अनुसार गणना चरण



- अंबाला सिटी विधानसभा की मतगणना 19 चरण में होगी।



- अंबाला छावनी विधानसभा की मतगणना 14 चरण में होगी।



- नारायणगढ़ विधानसभा की मतगणना 16 चरण में होगी।



- मुलाना विधानसभा की मतगणना 19 चरण में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed