{"_id":"6a2323a54ea5cf7b10081e98","slug":"the-frequency-of-katihar-amritsar-special-trains-has-been-increased-providing-relief-to-passengers-ambala-news-c-36-1-amb1001-164329-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे ने गर्मियों के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन नंबर 05736/05735 की समय-सीमा में विस्तार का निर्णय लिया है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो इस मार्ग पर यात्रा की योजना बना रहे थे।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 05736 कटिहार-अमृतसर 15 जुलाई से 29 जुलाई तक के लिए विस्तारित की गई है। इसके तहत 3 अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05735 अमृतसर-कटिहार 17 जुलाई से 31 जुलाई तक विस्तारित की गई है। इसमें भी यात्रियों की सुविधा के लिए 3 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं।
रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह ही निर्धारित रूट, समय, ठहराव, मेंटेनेंस और कोच संरचना के अनुसार किया जाएगा। रेलवे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्टेशन नोटिस बोर्ड और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को इसकी व्यापक जानकारी दें, ताकि किसी को परेशानी न हो। इससे पहले ट्रेन का संचालन 31 मई तक प्रस्तावित था।