{"_id":"685f07b3a1aebea3ba099365","slug":"the-file-reached-the-corporation-commissioner-ambala-news-c-36-1-amb1003-145129-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: निगम आयुक्त के पास पहुंची फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: निगम आयुक्त के पास पहुंची फाइल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसए जैन जमीन प्रकरण में संयुक्त आयुक्त की जांच रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त के पास पहुंच गई है। कई दिन बाद भी अभी तक आयुक्त ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया है। इस मामले की जांच संयुक्त आयुक्त अदिति कर रहीं थी। उन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी थी। नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर ने बताया कि स्कूल की जमीन से जुड़े प्रॉपर्टी आईडी मामले में अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
दरअसल, एसए जैन स्कूल की करीब 6600 गज जमीन की नियमों को ताक पर रखकर बिक्री करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में दो शिकायतें नगर निगम मेयर की ओर से भी की गई। जिसमें संपत्ति आईडी बनाने पर सवाल उठाया। इसी की मेयर जांच करा रही हैं। मामला राजस्व से जुड़ा होने पर निगम की ओर से तहसीलदार से भी रजिस्ट्री की जांच करवाई गई है। जांच में प्रॉपर्टी आईडी बनाने के लिए लगाई गई रजिस्ट्री ठीक पाई गई थी लेकिन तहसीलदार की ओर से खसरा नंबर लोेकेशन नहीं बताई गई है। वहीं, निगम की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि तीन से चार प्रॉपर्टी आईडी बनाने में नियमों का उल्लंघन किया गया है।
-- --
निगम ने कर्मचारियों को जारी किए थे शोकॉज नोटिस
इस मामले को लेकर नगर निगम ने तीन कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बाद कर्मचारियों ने अपना जवाब निगम अधिकारियों को दिया था। इसके बाद मामले में निगम संयुक्त आयुक्त जांच कर रहे थे।