फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The festival of Vasant Panchami will last for two days, the festival will be celebrated on 14th February

Ambala News: दो दिन रहेगी वसंत पंचमी की बेला, 14 फरवरी को मनेगा पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The festival of Vasant Panchami will last for two days, the festival will be celebrated on 14th February
पं. रोहित कृष्ण शास्त्री
अंबाला सिटी। भारतवर्ष में सभी त्योहार बहुत ही सुंदर भव्य ढंग से मनाने की परंपरा रही है। सभी लोग विभिन्न त्योहारों के दिनों में हर प्रकार की तैयारियां प्रारंभ करते हैं। आगामी कुछ दिनों में पीले रंगों का प्रचलन बाजार में दिखाई देने लगेगा। वसंत पंचमी के इस त्योहार में पीले रंग का अहम महत्व माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषियों की मानें तो इस बार वसंत पंचमी की बेला दो दिन रहेगी। वसंत पंचमी 13 फरवरी को दोपहर दो बजकर 41 मिनट पर शुरू होकर, 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रहेगी। ज्योतिषियों का कहना है कि मां सरस्वती की विशेष आराधना करने पर विशेष फल प्राप्त होगा। वसंत पंचमी त्योहार के बाद खेतों में पीले रंगों के फूल व फसलें लहराने लगती हैं, वहीं पशु-पक्षियों व सांसारिक जीवों में नई उर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन



यह है वसंत पंचमी का महत्व
वसंत पंचमी त्योहार की पौराणिक मान्यता यह है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने जब जीवों और मनुष्यों की रचना की थी, उस समय संसार में चारों ओर सुनसान दृश्य था। वातावरण बिल्कुल शांत था, किसी प्रकार की कोई वाणी भी नहीं थी। ब्रह्मा ने कमंडल से पृथ्वी पर जल छिड़ककर पृथ्वी पर एक अद्भुत शक्ति के रूप में चतुर्भुजी सुंदर स्त्री प्रकट की थी। इसके हाथ में वीणा, माला और एक पुस्तक थी। वह मां सरस्वती थी, जिन्होंने अपनी वीणा से वसंत राग छेड़ा, जिसके फलस्वरूप पूरी सृष्टि को वाणी व संगीत की प्राप्ति हुई थी। मां देवी ने वाणी के साथ-साथ विद्या और बुद्धि का विस्तार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर-39
सूर्यास्त तक रहेगा पंचमी का प्रभाव
शहर के मिलाप नगर निवासी ज्योतिषी पं. रोहित कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस बार माघ माह की पंचमी तिथि 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर प्रारंभ हो रही है, जोकि अगले दिन दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी लेकिन 14 फरवरी के दिन प्रात:काल से प्रारंभ हो रही पंचमी को ही वसंत पंचमी माना जाएगा। इसलिए सभी भक्तजन 14 फरवरी को ही मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करेंगे। सूर्योदय के समय भी पंचमी तिथि जारी रहेगी। इसलिए वसंत पंचमी का प्रभाव सूर्यास्त होने तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed