फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The employee sitting outside the city council gave a warning, will go on indefinite strike on the festive season

नगर परिषद के बाहर बैठे कर्मचारी ने दी चेतावनी, त्योहारी सीजन पर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The employee sitting outside the city council gave a warning, will go on indefinite strike on the festive season
नगर परिषद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : Ambala
अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेशभर में निकाय विभाग के सफाई एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने जमकर रोष जताया। नगर परिषद के बाहर बैठे कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर त्योहारी सीजन में सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के बुधवार व वीरवार को हड़ताल पर चले जाने के बाद से सफाई व्यवस्था डगमगा जाने के आसार बन गए हैं। संघ के राज्य उप प्रधान सेवा राम ने बताया कि संघ के आह्वान पर अंबाला जिले में करीब 800 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर हैं। कर्मचारी दो दिन अपना कामकाज पूरी तरह से ठप रखेंगे। कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती तो मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। कहा कि सरकार निकाय कर्मचारियों का शोषण कर रही है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को राजस्व विभाग में शामिल कर दिया, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सरकार ने कौशल निगम बना कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। कहा कि सरकार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को दो साल की पॉलिसी बनाकर पक्का करे। जिला प्रधान बीरपाल कांगड़ा, उप प्रधान धर्मेंद्र ने कहा कि सरकार रोजगार कौशल निगम को भंग करे और क्लर्क, ड्राइवर, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रीशियन और चपरासी को रोल पर करे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम-समान वेतन लागू करने के साथ-साथ जोखिम भत्ता और पुरानी पेंशन बहाल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed