फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The district will be made TB free by December

Ambala News: दिसंबर तक जिले को बनाएंगे टीबी मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The district will be made TB free by December
अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में बना टीबी केंद्र। संवाद
अंबाला सिटी। टीबी विभाग की ओर से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए दिसंबर 2025 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे पूरा करने के लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने का कार्य जारी है। वर्ष 2023 से 24 तक 43 तो इस वर्ष 151 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया है। वर्ष 2026 तक जिले की 90 प्रतिशत पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बीते दो वर्षों में 272 मरीजों की मौत
जिला अंबाला में टीबी के वर्ष 2023 में टीबी ग्रस्त 154 लोगों की मौत हुई थी वहीं वर्ष 2024 में 118 की मौत हुई। वहीं ठीक होने के आंकड़े पर नजर डालें तो वर्ष 2023 में 2632 में से 2228 मरीज ठीक हुए थे तो वहीं वर्ष 2024 में 2565 में से 2454 मरीज ठीक हुए। जिले में टीबी के कारण होने वाली मौत की दर भी पांच प्रतिशत है। वर्तमान में जिला अंबाला में टीबी मरीजों की संख्या 3128 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 दिनों में दो लाख से अधिक की हुई जांच
विभाग द्वारा चलाए जा रहे निक्षय जांच अभियान में अभी तक दो लाख 39 हजार 540 मरीजों की जांच हो चुकी है। इसमें 19915 संभावित टीबी मरीज मिले हैं। इनमें से विभाग की ओर से 35 प्रतिशत के एक्स रे कराए हैं तो वहीं 31 प्रतिशत मरीजों की माइक्रोस्कॉपी और नेट जांच कराई गई है। निक्षय अभियान में अभी तक 691 टीबी मरीज सामने आए हैं।

वर्जन...
स्वास्थ्य विभाग की टीबी विंग टीबी मुक्त भारत अभियान को पूरा करने में जुटी हुई है। टीबी मुक्त के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग की ओर से वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान, 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान सहित सीवाई-टीबी टेस्ट किए जा रहे हैं। अलावा जिले में टीबी यूनिट भी बढ़कर आठ हो गई हैं।
डॉ. सीमा, जिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed