फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The destination goes to the one who wins by losing: Sports Minister

मंजिल उसी को मिलती है जो हारकर जीतता है : खेलमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
The destination goes to the one who wins by losing: Sports Minister
अंबाला छावनी के जीएमएन कालेज में खेलो हरियाणा के तहत राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर ? - फोटो : Ambala
अंबाला। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है। खिलाड़ी की हार उसे बहुत दूर ले जाने का काम करती है। मंजिल उसी को मिलती है जो हारकर जीतता है। राज्य खेलमंत्री संदीप सिंह ने जीएमएन कॉलेज में खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। इससे पहले राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर खेलों का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पुराने समय की याद आ गई। वर्ष 1997 में पहली बार उन्हें कुरुक्षेत्र जिले की तरफ से पहली बार राज्यस्तर पर खेलने का मौका मिला था और उस समय नेशनल के लिए पहली टीम बनी थी। दो सप्ताह का कैंप फारूखा खालसा स्कूल में लगा था। 1966 से लेकर 1996 तक हॉकी की टीम कभी स्कूल खेल में नेशनल में हरियाणा की टीम नहीं पहुंची थी। यह ऐसा मौका था जब हॉकी की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी और यह प्रतियोगिता जम्मू में हुई थी। इस दौरान विधायक असीम गोयल ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को कहा कि अगर आप असफल हो रहे हैं तो खेल मंत्री संदीप सिंह के जीवन पर आधारित ‘सूरमा’ फिल्म को जरूर देखें। जिसमें उन्होंने जो संघर्ष किया है उससे आपको प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

13 जिलों में हॉकी के लिए बनाया गया एस्ट्रोट्रर्फ
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में खिलाडिय़ों को डाइट के तौर पर 150 रुपये की राशि मिलती थी, बाद में यह 250 रुपये बढ़ाकर 400 रुपये किए गए। हॉकी के खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार क्या अतिरिक्त व्यवस्थाएं कर रही है, प्रश्न पर खेलमंत्री ने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों को ही नहीं हर खेल को बढ़ावा देने के लिए बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं। हॉकी से संबंधित 13 जिलों में एस्ट्रोट्रर्फ बनाने का काम किया गया है। अन्य जगहों पर भी इस कार्य को किया जायेगा। अंबाला की बात करें तो यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल खेल स्टेडियम व आल वेदर स्वीमिंग पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग की प्रस्तुति के बाद भंगड़े की प्रस्तुति ने मोहा मन
खेलो हरियाणा प्रतियोगिता में योग फेडरेशन अंबाला छावनी के बच्चों ने योग की प्रस्तुति की। बच्चों ने भंगड़ा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। खेलों के शुभारंभ पर मुख्यातिथि ने रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े। इससे पहले गुरुग्राम की टीम ने मार्चपास्ट निकाला।

10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
खेलो हरियाणा के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रदेश में छह केंद्रों पर हो रही हैं। इनमें 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में चयन होगा। -पंकज जैन, खेल निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed