फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The description of Jatayu and Ravana war narrated in Shri Ram Katha

श्रीराम कथा में सुनाया जटायु और रावण युद्ध का वर्णन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
The description of Jatayu and Ravana war narrated in Shri Ram Katha
अंबाला छावनी के प्रीत नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा में प्रवचन करते कथावाचक। - फोटो : Ambala
अंबाला। शिव मंदिर सभा, प्रीत नगर राजा पार्क के तत्वावधान में चल रही श्रीराम कथा के आठवें दिन कथा व्यास स्वामी रामदास महाराज बरसाने वाले ने विभिन्न प्रसंग सुनाए। उन्होंने कथा में बताया कि वनों में घूमते हुए लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काट दी। इसका बदला लेने के लिए रावण ने साधु के वेश में सीता का हरण कर लिया। स्वामी ने जटायु और रावण युद्ध का वर्णन, सीता को खोजने, भगवान राम को शबरी के झूठे बेर खाने, हनुमान जी का मिलना, वीर हनुमान का लंका में अशोक वाटिका में सीता से मिलने का वर्णन किया।
विज्ञापन

इस दौरान भगवान के भजनों पर भक्त झूम उठे। कथा में शिव मंदिर सभा के कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व पार्षद भूपेश शर्मा का परिवार मुख्य यजमान रहे। उन्होंने विधिवत पूजा करवाई व प्रसाद की व्यवस्था की। इस अवसर पर शिव मंदिर सभा के प्रधान अनिल कौशिक, वरिष्ठ उप प्रधान विनोद सपरा, उप प्रधान प्रो. अशोक शर्मा, महासचिव सीआर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजिंद्र शर्मा, आदि मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के प्रीत नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु

अंबाला छावनी के प्रीत नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed