{"_id":"61955a590a87cc57ad4c23d6","slug":"the-deputy-commissioner-inspected-the-development-works-gave-instructions-to-the-officers-to-complete-them-soon-ambala-news-knl89933793","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
ांव डुलियानी में एक किसान द्वारा अपने खेत में अवशेष जलाने की घटना पर किसान को जागरूक करते उपयायुक
- फोटो : Ambala
अंबाला। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ छावनी में बनाए जा रहे लघु सचिवालय के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूरे हो चुके और लंबित कार्यों की जानकारी ली। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को उन्होंने यहां पर डीप ट्यूबवेल का निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को लघु सचिवालय के बाहर सीवरेज लाइन सहित चैंबर के कार्य को तीव्रता से करने को कहा।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए व निर्माण कार्य में एक दिन की भी देरी न की जाए। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत कुमार ने उपायुक्त को बताया कि इंटर फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही इमारत में शीशे लगाने का काम किया जा रहा है। लघु सचिवालय के प्रांगण में कंकरीट की सड़क बनाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। बिजली संबंधी जानकारी देते हुए कार्यकारी अभियंता रितेश नांदल ने कहा कि वायरिंग का कार्य कर लिया गया है और जो शेष कार्य बचा है, उसे भी तीव्रता से किया जाएगा। एनएचआई से आए प्रतिनिधि ने उपायुक्त को बताया कि लघु सचिवालय के बाहर पाइप की लाइन डाली जा चुकी है, चैंबर के कार्य को शीघ्र कर लिया जायेगा। उपायुक्त ने इसके उपरांत छावनी रेलवे स्टेशन के सामने बनाए जा रहे स्वागत द्वार के कार्य का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता राजेश शर्मा, एसडीओ सुमित दलाल, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान मौजूद रहे।
तहसील और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया
अंबाला। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार को बराड़ा एसडीएम कार्यालय और मुलाना तहसील का औचक निरीक्षण किया और यहां पर लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सबसे पहले मुलाना तहसील में जाकर उपायुक्त ने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसील में अपने काम के लिए आए उपस्थित लोगों से यह जानकारी ली। मौके पर उपस्थित स्टाफ से कार्यों की व्यवस्था के बारे में भी पूछा। इसके उपरांत उन्होंने एसडीएम कार्यालय बराड़ा में जाकर ई-दिशा केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, आरसी के साथ अन्य कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार, बीडीपीओ बराड़ा राजन सिंगला, तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार अंशुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसान खेतों में जला रहा था अवशेष, उपायुक्त बोले- पर्यावरण न करें दूषित
अंबाला। गांव डुलियानी में खेतों में जलाए जा रहे फसल के अवशेष को देखकर उपायुक्त विक्रम सिंह ने किसान को जागरूक किया कि खेतों में अवशेष न जलाएं। उन्होंने कहा कि अवशेष जलने से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है, वहीं दूसरों को भी इसकी हानि उठानी पड़ती है। उपायुक्त ने किसान को कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि विभाग के माध्यम से विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। सुपर सीडर, मल्चर, जीरो ट्रील इत्यादि उपकरणों का प्रयोग करके पराली का प्रबंधन किया जा सकता है। संवाद