फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The Deputy Commissioner gave instructions to the NHAI officers to repair the roads, clean the drains

एनएचएआई अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत, ड्रेनों की सफाई के उपायुक्त ने दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner gave instructions to the NHAI officers to repair the roads, clean the drains
अंबाला शहर पंचायती भवन में सोमवार उपायुक्त विक्रम सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति, सीएम विंडो, मुख्यमंत्री घोषणाओं, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना आदि के बारे अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत से संबंधित जो भी कार्य होने हैं उन्हें तत्परता से करने के निर्देश दिये। कहा कि शास्त्री कॉलोनी कट से संबंधित जो कार्य किया जा रहा है, उस कार्य में भी तेजी लाएं।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी वाहन चालक यातायात नियमों की अवहेलना करता है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि मानसून को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभागों से संबंधित जो भी ड्रेन एवं नाले हैं, उन सभी के सफाई के कार्य में तीव्रता लाना सुनिश्चित करें ताकि बारिश के मौसम में पानी निकासी की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर भी पेड़ों की छंटाई से संबंधित कार्य किया जाना है, विशेषकर बिजली की तारें के नजदीक लटक रही टहनियों को तुरंत कटवाना सुनिश्चित करें। ताकि बिजली सप्लाई में किसी प्रकार की समस्या न हो। इस मौके एलडीएम पुनीत कुमार, उपनिदेशक कृषि डॉ. गिरीश नागपाल, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. प्रेम सिंह, डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, शहरी परियोजना अधिकारी अनिल राणा, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed