फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The demands are being hung using the code of conduct as a shield: Deswal

आचार संहिता को ढाल बना लटका रहे मांगें : देसवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
The demands are being hung using the code of conduct as a shield: Deswal
सर्कल कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
अंबाल। अधिकारी आचार संहिता की ढाल बनाकर कर्मचारियों की जायज मांग मानने को तैयार नहीं है। यूनियन संघर्ष छोड़कर बातचीत करना चाहती है। अधिकारी बैठक का समय भी देते हैं, लेकिन अधिकारियों की इच्छाशक्ति समझौता करने की बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन

कोई पेंच अड़ाकर हमेशा बैठक छोड़कर बेनतीजा घोषित कर दी जाती है और कोई हल ना निकलने के लिए यूनियन को दोषी साबित कर दिया जाता है। उक्त जानकारी मंगलवार को अपने भाषण में यूनिट प्रधान कैंट सतबीर देसवाल ने दी। वहीं सर्किल कार्यालय अंबाला सिटी प्रांगण के बाहर एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन चौथे हफ्ते भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्किल सचिव अंबाला राज कुमार सेहला और मंच का संचालन यूनिट प्रधान सिटी सुदेश कुमार ने किया।धरने प्रदर्शन में तीनों यूनिटों के प्रधान सचिव 12 सब यूनिटों की कार्यकारिणी और कर्मचारियों ने भाग लिया। सर्कल सचिव ने कहा कि प्रदर्शन के बाद केंद्रीय परिषद की एक अहम बैठक सर्कल अंबाला के पदाधिकारियों के साथ होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय परिषद से विशेष रूप से वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण नैन और उप महासचिव बलदेव सिंह ने सर्कल अंबाला के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और सर्कल कार्यालय में चल रहे धरना प्रदर्शन का विश्लेषण किया। कृष्ण नैन ने बताया सर्कल अंबाला की जो भी मांग इस धरने प्रदर्शन को लेकर है, वो जायज है और उन मांगों को निगम प्रबंधन के पास लगातार रखने का काम केंद्रीय परिषद कर रही है।

अभी आचार संहिता का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व जिनमें निगम के अधिकारी अपना निजी स्वार्थ निकाल रहे हैं। यूनियन के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस आंदोलन का स्वरूप अभी फिलहाल ऐसा ही रहेगा। धरना प्रदर्शन सर्कल स्तर पर दो घंटे ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed