फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The darkness of Janetpur village went away

Ambala News: जनेतपुर गांव का अंधियारा हुआ दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
The darkness of Janetpur village went away
अंबाला। स्विच ऑन करते ही जनेतपुर गांव स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगा उठा। पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट की रोशनी फैलते ही ग्रामीणों ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का अभिनंदन किया। जनेतपुर गांव में यह स्ट्रीट लाइटें गृहमंत्री के प्रयास और 10 लाख रुपये की लागत से लगी हैं। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गृह मंत्री का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया। गृह मंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों को इन लाइटों की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि पूरे गांव में इन स्ट्रीट लाइटों के लगने से गांव की सुंदरता ओर बढ़ेगी और रात के समय लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि पहले भी जनेतपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से विकास कार्यों को करवाने का काम किया गया है। जब भी गांववासियों ने उनके समक्ष गांव में विकास कार्यों से संबंधित बात रखी तो उन्होंने इसे तुरंत पूरा करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी गांववासियों द्वारा जो कार्य बताए जाएंगे, उन्हें करवाने का काम किया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि शहरों की भांति गांवों में भी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा हैं। इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि टुंडली गांव में भी स्ट्रीट लाइटों की सौगात जल्द ही ग्रामवासियों को मिलेगी। बता दें कि बीते कल भी गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खतौली गांव में स्ट्रीट लाइटों की सौगात ग्रामीणों को देने का काम किया है। इस मौके पर डीएसपी आशीष, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, रामबाबू यादव, सुरमुख सिंह जनैतपुर, उद्यम सिंह, तेजिंदर सिंह, रमन खतौली, रविन्द्र सिंह, सर्वजीत, मनप्रीत सिंह, मस्तान सिंह, दीपक ऑब्राय, एसडीओ धर्मवीर, एसडीओ संजय, जेई संदीप, जेई देवेंद्र कुमार के साथ अन्य गणमान्य व ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed