फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The dairy owner was killed with the help of his lover

Ambala News: डेयरी संचालक को प्रेमी की मदद से मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
The dairy owner was killed with the help of his lover
शहजादपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी। पुलिस
शहजादपुर (अंबाला)। बपौली गांव का हत्या का मामला पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया। मृतक के गुम हुए मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। प्राथमिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या करने वाले हंगोला गांव, वर्तमान पता बागवाली थाना रायपुररानी पंचकूला निवासी ज्ञान चंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश किया और उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले को लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

बागवाली में की हत्या, बपौली में फेंका शव
दरअसल मृतक मान सिंह का बागवाली गांव की महिला से प्रेम संबंध था। मान सिंह की तीन माह पहले शादी हुई थी जोकि उसकी प्रेमिका को बर्दाश्त नहीं हुई। उसने अपने दूसरे प्रेमी ज्ञान चंद को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने दोनों ने मान सिंह को मारने की योजना बनाई और उसे गांव में बुलाया और फिर दोनों ने गला घोंटकर मान सिंह को मार दिया और हत्या के बाद उसका शव बपौली गांव में फैंक दिया ताकि किसी को कोई शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बपौली गांव के खेतों से 27 नवंबर को 30 वर्षीय मान सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिला था। गांव के सरपंच ने इसकी सूचना मृतक के भाई साबापुर गांव निवासी गुरचरण सिंह को दी थी। गुरचरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा भाई मान सिंह दूध की डेयरी चलाता था। उसकी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। वो 26 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे अपनी बाइक पर घर से निजी कार्य के लिए पंचकूला गया था। शाम 6/7 बजे जब उसे फोन किया तो उसने पत्नी को जवाब दिया कि वो सुबह आएगा और इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 27 नवंबर को सुबह उसका शव बपौली गांव के पास खेतों में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed