{"_id":"6341ea79d7a35728f0329d38","slug":"the-craze-of-artificial-jewelery-increased-among-women-ambala-news-knl12382606","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में बढ़ा आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में बढ़ा आर्टिफिशियल ज्वेलरी का क्रेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी के दामों में हो रही भारी बढ़ोतरी के कारण इस बार ज्यादातर महिलाओं में आर्टिफिशियल ज्वैलरी का क्रेज बढ़ गया है। इसलिए करवाचौथ और अन्य पर्वों के लिए खरीदारी के लिए महिलाएं अंबाला सिटी की होलसेल मार्केट में पहुंच रहीं हैं। वहीं दुकानदार भी ग्राहकों के अधिक संख्या में आने के कारण उत्साहित हैं। उन्हें इस बार अच्छा कारोबार होने कारोबार होने की उम्मीद है।
स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक महिलाएं इन दिनों करवाचौथ और अन्य पर्वों के लिए सूट, साड़ी, गाउन, लहंगे आदि कपड़ों के अनुसार ही ज्वेलरी की खरीदारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गोल्ड की तरह दिखने वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी इन दिनों मार्केट में मिल रही है। जो होलसेल मार्केट में 20 से शुरू होकर 700 व 800 की रेंज में महिलाओं को उपलब्ध हो रही है। इसके अलावा अहमदाबाद, राजकोट, मुम्बई, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली आदि राज्यों से बेहतर क्वालिटी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी मंगवाई जा रही है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में डायमंड लुक सैट, गोल्डन लूक सैट, ब्राइडल सैट, जरकन सैट, बालियां, झूमके आदि ग्राहकों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ब्राइडल लुक का सैट 900 से 40 हजार रुपये की रेंज तक बाजार में उपलब्ध है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार होलसेल मार्केट में प्रतिदिन पंजाब के शंभू, राजपुरा, गन्नौर, पटियाला, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला, कालाआंब, नाहन, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पिहोवा व कैथल आदि क्षेत्रों से ग्राहक पहुंच रहे हैं।
बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार बहुत अच्छा होने वाला है। इस बार बाजार में आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीदने वाली महिलाओं की संख्या अधिक है। इसके अलावा करवाचौथ के अन्य सामान की बिक्री भी अधिक मात्रा में हो रही है।
विज्ञापन
हार्दिक, स्थानीय दुकानदार, होलसेल मार्केट, अंबाला सिटी।
लॉकडाउन के बाद ज्यादातर कारोबार ठप हो चुके थे। इस बार त्योहारी सीजन की शुरुआत में ग्राहकों की भारी भीड़ मार्केट में देखने को मिल रही है। इस बार महिलाएं करवा चौथ के लिए दुकानों पर पहुंचकर शृंगार के सामान के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रही हैं।
रिंकू मल्होत्रा, संचालक जेएमडी कलेशन, दशमेश मार्केट, अंबाला सिटी।
गोल्ड और डायमंड के दाम बहुत ज्यादा होने के कारण वह ज्यादातर महिलाओं की पहुंच से बाहर हैं। वहीं आर्टिफिशियल ज्वेलरी महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है। इसलिए महिलाएं अधिक संख्या में आर्टिफिशियल ज्वैलरी खरीदने के लिए बाजार में पहुंच रहीं हैं।
गुलशन कुमार, संचालक रायल ब्यूटी पैलेस, होलसेल मार्केट अंबाला सिटी।
करवा चौथ महिलाओं का प्रमुख पर्व है। इसलिए वे अपने आप को बेहतर ढंग से संवारना चाहती हैं। मैं भी करवा चौथ के लिए खरीदारी करने आई हूं। यहां पर महिलाएं बेहतर लुक में दिखने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रहीं हैं।
सीमा पुनियानी, ग्राहक, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, जगाधरी गेट अंबाला सिटी।
कई वर्षों से अंबाला सिटी की होलसेल मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी करने आ रही हूं। यहां पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी की कई वैरायटी मिल जाती हैं। ये ज्वैलरी गोल्ड और डायमंड के गहनों जैसी दिखाई देती हैं और दाम भी बजट में हैं।
नेहा शर्मा, ग्राहक, चंडीगढ़।