{"_id":"68964a63bd020602ac0e1dae","slug":"the-court-has-given-the-date-of-august-25-in-the-case-of-disturbance-in-the-farmers-movement-ambala-news-c-36-1-amb1002-147516-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसान आंदोलन में उपद्रव केस में कोर्ट ने दी 25 अगस्त की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसान आंदोलन में उपद्रव केस में कोर्ट ने दी 25 अगस्त की तारीख
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में किसानों और पुलिस के बीच झड़प के मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में किसानों पर पुलिस द्वारा लगाए आरोपों पर बहस होनी थी। इस दौरान कोर्ट ने 25 अगस्त की तारीख दे दी। किसानों की तरफ से अधिवक्ता राेहित जैन पेश हुए थे। उन्होंने बताया कि आगामी सुनवाई में उम्मीद है कि आरोपों पर बात की जाएगी। 13 फरवरी 2024 को हरियाणा पुलिस और किसानों के बीच टकराव हुआ था। इस मामले में थाना अंबाला सदर में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें 20 से अधिक किसानों के नाम एफआईआर में शामिल किए गए थेे। इसी मामले में आरोप तय होने हैं। इसके बाद ट्रायल शुरू हो सकेगा।
236 पन्नों की दाखिल की है चार्जशीट
इस मामले में पुलिस ने 236 पन्नाें की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें बताया है कि किसानों और पुलिस की झड़प में 12 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिनके मेडिकल भी चार्जशीट के साथ लगाए हैं, इसके साथ ही छोड़े मोटे हथियार भी इसमें बरामद किए हैं। अब देखना होगा कि कोर्ट में किसानों की तरफ से कोर्ट में क्या दलील दी जाती हैं।