फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The couple was beaten up for the plot

प्लाट पर हक को लेकर दंपती को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The couple was beaten up for the plot
कस्बे के हुसैनी रोड पर प्लाट पर हक लेने को लेकर एक महिला और उसके दो बेटों ने दंपती को थप्पड़-मुक्कों से पीटा। इस दौरान बाइक की टक्कर मारकर उनकी एक्टिवा गिराने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने दंपती की शिकायत पर महिला व उसके दोनों बेटों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसबीआई में कार्यरत मंजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बैंक से लोन लेकर धूलकोट में घर बनवाया है, जिसमें उसकी पहली पत्नी राजबाला और उसके दोनों लड़के रहते हैं। इसके अलावा उसने गांव हुसैनी में प्लाट लेकर घर बनाया है। जिसमें वह अपनी दूसरी पत्नी स्वीटी उर्फ पूजा, तीन लड़कियों और लड़के के साथ रहता है। पहली पत्नी और दोनों बेटों गांव के इस घर पर हक जताते हुए उससे कई बार झगड़ा कर चुके हैं। परेशान होकर उसने परिवार के साथ कुल्लड़पुर में किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया। जबकि उसकी पहली पत्नी नए मकान में जबरदस्ती रहने लगी। इसी विवाद को लेकर वह स्वीटी के साथ सेक्टर-4 चौकी में ब्यान देने जा रहा था। इस दौरान हुसैनी रोड पर राजबाला और उसके दोनों बेटों ने टक्कर मारकर उनकी एक्टिवा गिराने की भी कोशिश की। इस पर बचाव के लिए वह सरपंच वाली गली में घुस गए। आरोपियों ने बाइक आगे लगाकर उनकी एक्टिवा रोक ली। उसके बाद दोनों को थप्पड़-मुक्कों से पीटा। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर तीनों वहां से चले गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed