फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The couple had married two and a quarter months ago after coming from Canada; the husband died in a road accident and the wife was injured.

Ambala News: कनाडा से आकर सवा दो माह पहले की थी शादी, सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The couple had married two and a quarter months ago after coming from Canada; the husband died in a road accident and the wife was injured.
मृतक सिमरन सिंह की फाइल फोटो: परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। कनाडा से लौटकर करीब सवा दो माह पहले शादी के बंधन में बंधे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुलने के बावजूद युवक की जान नहीं बच सकी, जबकि हादसे में उसकी पत्नी भी चोटिल हुई है। मृतक की पहचान अंबाला कैंट के शिव प्रताप नगर निवासी सिमरन सिंह (29 )के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पत्नी आकांक्षा कक्कड़ को कैंट के नागरिक अस्पताल के बाद एक निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल करवाया गया। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि हल्की धुंध के दौरान कार के आगे अचानक कोई जानवर आ गया था। कार चालक इतने में संभल पाते कि अनियंत्रित होकर साहा चौक से टकराने के बाद कार पलट गई। मृतक के परिजनों की बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई 194 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


मृतक कनाडा में था ट्रांसपोर्टर, 22 जनवरी को दोनों ने लौटना था वापस



मृतक के परिजनों ने बताया कि सिमरन सिंह व आकांश दोनों कनाडा में रहे थे। सिमरन आठ साल पहले गया था तो आकांक्षा चार साल पहले फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने गई थी। दोनों ही कनाडा में पीआर थे। दोनों की अरेंज मैरिज अंबाला आने के बाद 2 नवंबर को हुई थी। 17 जनवरी को सिरमन अपने दोनों साले व पत्नी के संग डेराबस्सी गए थे। रात को वापस लौटने के बाद सिमरन सिंह आकांक्षा के दोनों भाई को उतारने के बाद जगाधरी किसी जानकार के पास जा रहे थे और साहा चौक के पास हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे का एक कारण हाल ही में बने बिना पेंट वाला साहा चौक भी बताया जा रहा है, जो दूर से दिखाई नहीं देता। सिमरन की एक बड़ी बहन शादीशुदा है व आकांक्षा का भी एक भाई है। सिमरन पांच माह पहले अंबाला आया था, बाद में आकांक्षा शादी से एक माह पहले आई थी। खुशियों भरे दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

मृतक सिमरन सिंह की फाइल फोटो: परिजन

मृतक सिमरन सिंह की फाइल फोटो: परिजन

मृतक सिमरन सिंह की फाइल फोटो: परिजन

मृतक सिमरन सिंह की फाइल फोटो: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed