फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The couple attacked 3 people with Gandasi and sticks for stopping them from abusing, case registered

गाली देने से रोकने पर दंपती ने किया 3 लोगों पर गंडासी और डंडों से हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
The couple attacked 3 people with Gandasi and sticks for stopping them from abusing, case registered
(अंबाला)साहा। गाली देने से रोकने पर दंपती ने तीन लोगों पर गंडासी व डंडे से हमला कर दिया। इस मामले में पंचायती स्तर पर समझौता नहीं होने पर अब साहा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव धुराला निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि 12 जुलाई को उसका लड़का बलविंद्र सिंह अपने घर में मिट्टी डाल रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे उसके लड़के के फोन पर किसी का फोन आया। जब वह बात कर रहा था तो राजू ने कहा कि उनके गेट के सामने फोन मत करो। इतना कहने के बाद वह गालियां देने लगा। जब बलविंद्र ने राजू को ऐसा करने से मना किया तो उसने फिर गालियां देनी शुरू कर दी। इस पर राजू की पत्नी भी बाहर आ गई। बलविंद्र के साथ-साथ वहां मौजूद अन्य ग्रामीण सुमन व आशा देवी ने भी उन्हें गालियां देने से मना किया, तो राजू व उसकी पत्नी घर के भीतर से गंडासी और डंडा लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन समझौता नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed